सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मिलावट के विरुद्ध तीसरा दिन : घनी आबादी के बीच संचालित डेयरी से दूध-दही के सैम्पल लिए
बीकानेर।नकली दूध व दही संबंधी शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बुधवार को विभाग की टीम सोहन कोठी के पीछे नागर डेयरी पर पहुंची। जहां दूध व दही के सैंपल लिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस डेयरी में दूध व दही बनाया जा रहा है। दोनों के अलग-अलग सैंपल लिए गए है। जिनको लैब में जांच करवाया जाएगा। जांच में क्या निकलकर सामने आता है उसके हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तीसरे दिन लगातार तीसरी कार्यवाही है। सोमवार को सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने स्थित प्रियंका कोल्ड स्टोरेज से दूषित मावा जब्त किया था, जिसको विभाग की टीम ने नष्ट करवाया था। मंगलवार को लूनकरणसर स्थित दूध डेयरी पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, जहां दूध के अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भिजवाए।
( खुलासा )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...