सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कुश्ती दंगल के विजेता पुरस्कृत और सम्मानित हुए
6 अक्टूबर / बीकानेर-महावीर कुमार सहदेव- पटेल बाल विहार व्यायाम-शाला पटेल नगर,बीकानेर 5 अक्टूबर से शुरू हुई कुश्ती प्रतियोगिता का आज समापन किया गया! इस संभागीय कुश्ती प्रतियोगिता में 150 पहलवानों ने अपना दम-खम दिखाया! व्यायामशाला संचालक जगन पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया की कुश्ती के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान पी.एच.इ.डी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जय गोपाल जोशी ने की! कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (लोकतांत्रिक) के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा अतिथि रहे! विशिष्ट अतिथि यूको बैंक के डायरेक्टर नरेंद्र खत्री थे! एवं मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड एडिशनल एस.पी अरुण आहूजा,मां शारदे संस्था की अध्यक्षा संगीता व अधिशासी अभियंता प.एच.ई.डी सुशील कुमार रेड्डी उपस्थित थे! कुश्ती संघ के सचिव जगन पूनिया उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान ने मेहमानों का सम्मान किया! प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न भार वर्गो में मुकेश,नगेंद्र,अर्जुन, मुकेश विजेता व इसी प्रकार रामकिशन,अरुण,रवि,पवन उपविजेता रहे! विजेता पहलवानों का सम्मान आचार्य उमाशंकर पांडे स्मृति संस्थान की ओर से नगद राशि व पुरस्कार देकर किया गया! कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप उर्फ छोटू पहलवान ने किया!
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...