🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सचिन के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने काटे केक, बच्चों को दी पाठ्य सामग्री
बीकानेर। बीकोनर में कांग्रेस
जनों ने पीसीसी अध्यक्ष डिप्टी सीएम
सचिन पायलट का जन्म दिन पर अनेक
कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। राजस्थान
प्रदेश कांग्रेस प्रदेश मेंबर आईटी सेल
राहुल जादूसंगत, बीकानेर चिकित्सा
प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. पी के सरीन के
नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद स्थित वृद्ध आश्रम
में वृद्ध जनों को फल वितरित किए साथ
ही वृद्ध जनों के हाथों से केक कटवा कर
पायलट साहब की दीर्घायु की कामना की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश
सचिव जिया उर रहमान आरीफ ने कहा
कि वृद्धजनों की सेवा करना बड़ा पुण्य है।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बल्लभ कोचर, सतीश
मैनी, लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, असगर
गौरी, हैदर अली, डॉ. नवीन शर्मा, डॉ.
वीणा गुप्ता, अजय सरपटे, मन्नू चौहान,
तुलसीराम चांवरिया, हििरकशन चौरसिया
आदि अनेक आईटी सेल व चिकित्सक
प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गण रहे।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी
आईटी सेल विभाग के प्रदेश सदस्य
व जिला संयोजक जयदीप सिंह जावा के
नेतृत्व में कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्चों
को शिक्षा की जागृति के लिए पाठ्य
सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर शहर
सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश के
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट युवा
व्यक्तित्व के धनी है जो हमेशा गरीब हर
जरूरत मंद की बात करते है। ब्लॉक
अध्यक्ष सुमित कोचर ने बच्चों को शिक्षा
जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया
और सभी का कहा बच्चें मन
लगाकर पढ़ाई करें। चितेश गहलोत,
मनोज चौधरी,अब्दुल रहमान लोदरा,
लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, गोरधनलाल
मीणा मौजूद थे।
लोकसभा उपाध्यक्ष तोलाराम
सियाग व मो. आदिल गोरी के
नेतृत्व में युवा कांग्रेस बीकानेर लोकसभा
द्वारा बीकानेर शहर में बच्चों को शिक्षण
सामग्री व चॉकलेट वितरण की गई। इस
दौरान युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव
वसीम फिरोज अ बासी, मनीष डूडी,
रामस्वरूप गोदारा, भागीरथ, हुकमाराम
सियाग आदि शामिल हुए।
शहर जिला महिला काँग्रेस
कच्ची बस्ती के बच्चों को पाठ्य सामग्री
और स्कूली बैग वितरित किये गए। शहर
जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता
गौड़ ने संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा
कराये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों पर
प्रकाश डाला इस अवसर पर परमेश्वरी
बिश्नोई, जशोदा, संतोष भाटी, सुमन
त्रिपाठी सहित महिलाए उपस्थित रही।
युवा काँग्रेस पश्चिम विस.
अध्यक्ष अरुण व्यास के नेतृत्व में स्थानीय
सेवा आश्रम में अनाथ-विमंदित बच्चों
संग केक काटकर एंव उन्हें अल्पाहार
करवाया गया। इस अवसर पर अरुण
व्यास ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा
बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर ईश्वर से
सचिन पायलट के स्वस्थ व दीर्घायु
जीवन की कामना की। कार्यक्रम में
भवानी आसेरी, पुरुषोत्तम रंगा, विकास
चांवरिया, अमित कालरा,नरेश व्यास आदि
उपस्थित रहे।
गांधीपार्क में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सचिन पायलट का
जन्मदिन जिला संगठन महासचिव मार्शल
प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में सवा पांच किलो
का केक काटकर मनाया गया। इस
कार्यक्रम में मु य अतिथि जिला प्रमुख
सुशीला सिंवर, अतिथि देहात यूथ कांग्रेस
अध्यक्ष बिशना राम सियाग, देहात महिला
कांग्रेस अध्यक्ष शशि कला राठोर, देहात
सेवादल अध्यक्ष प्रेमलता राठोर, महिला
कांग्रेस की प्रदेश समन्वयक राज भटनागर
आदि मौजूद थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...