🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्रमदान कार्यक्रमों में स्वयं सेवी संगठन, स्कूल, काॅलेज व विश्वविद्यालय शामिल होंगे, सभी विभाग समन्वय रखते हुए महात्मा गांधी के संदेश जन-जन तक पहुंचाने में जुटे, 11 सितम्बर से विविध आयोजनों की तैयारी
बीकानेर, 7 सितम्बर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा है कि महात्मा गांधी के संदेश
जन-जन और विशेष कर युवा पीढ़ी तक पहुंचे, इसके लिए 11 से 13 सितंबर तक जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सभी विभाग समन्वय रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन आयोजनों से जोडें और आमजन की इन क्रायक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को इस सम्बंध में आयोजित तैयारी बैठक में निर्देश देते हुए गौतम ने कहा कि विभिन्न विभाग श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन करे और इसमें भी युवा पीढ़ी को शामिल किया जाए। इसके लिए स्वयं सेवी संगठनोें, स्कूलों, काॅलेजों व विश्वविद्यालयों को भी बुलाया जाए। गौतम ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि सोमवार को सभी वाहनों, निजी टैक्सियों और अन्य गाड़ियों के लिए स्टिकर, फ्लैग आदि का वितरण किया जाए, जिन पर महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े संदेश लिखे हों। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कच्ची बस्तियों में विशेष शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के लिए आवेदन भरवाए।
गांधी संदेश यात्रा में हिस्सा लेंगे 10 हजार प्रतिभागी
गौतम ने बताया कि 11 सितंबर को आयोजित होने वाली गांधी संदेश यात्रा में 10,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे । इस अवसर पर आयोजित होने वाली गांधी बनो प्रतियोगिता के तहत करीब 300 बच्चे गांधी जी के गेटअप में नजर आएंगे जिनमें गांधीजी का बेस्ट करने वाले प्रतिभागी को विजेता के रूप में चुना जाएगा।
प्रदर्शनी में बजेंगे गांधीजी के प्रिय भजन
जिला कलेक्टर ने सूचना केंद्र में आयोजित होने वाली गांधी प्रदर्शनी में गांधी जी के प्रिय भजनों की धुन और भजन बजाने के निर्देश दिए। गांधी दर्शन से आमजन को परिचित कराने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी को देखने अधिक से अधिक संख्या में युवा व आम शहरवासी पहुंचे इसके लिए होर्डिग्स आदि के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करें तथा विजिटर बुक में आने वाले विजिटर्स के विचारों का संकलन करवाएं।
जिला कलेक्टर ने कहा कि इन गतिविधियों के तहत स्कूलों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं में विभिन्न दिनों में प्रतिदिन एक-एक विद्यार्थी गांधी दर्शन के बारे में विचार रखे और युवा पीढ़ी को उनके जीवन दर्शन से अवगत करवाएं। गौतम ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों से जुड़े विषयों पर जिले भर के विद्यार्थियों के लिए निबंध, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिले भर में सर्वेश्रेष्ठ रहने वाली पेंटिंग्स का रवीन्द्र रंगमंच पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा इसी क्रम में भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले तीन विजेताओं को रवीन्द्र रंगमंच पर प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा।
महात्मा गांधी के जन्म के 150 वें वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने कहा गांधीजी के संदेश हमारी धरोहर है, पूरा विश्व गांधीजी के सत्य और अंिहसा के संदेश के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए इन्हें अपनाने के लिए तत्पर है, ऐस में हमारे देश की युवा पीढ़ी को इस धरोहर से परिचित कराना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांधीजी ग्रामीण जीवन और संस्कृति के पक्षधर थे। इसी क्रम में जिला खेल अधिकारी परंपरागत खेलों की विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित करें और इन खेलों को बढ़ावा देनेेे के लि युवा और विद्यार्थियों को इन खेलों में भाग लेनेेे के लि प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जीवंत झांकियों का आयोजन किया जाए।
प्रदेश भर में भ्रमण करेगी गांधीजी के जीवन पर आधारित बस
शर्मा ने बताया कि इन आयोजनों के पश्चात एक बस प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करेगी, जिसमें गांधी जी के जीवन और दर्शन को चित्रों, फिल्मों आदि के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। बैठक में जिला स्तरीय कमेटी के संयोजक संजय आचार्य सह संयोजक जाकिर हुसैन तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन एएच गौरी सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...