twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पुरानी पेंशन लागू करने के लिए राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत... बीकानेर..पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ओर से एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी मैदान बीकानेर से प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग के नेतृत्व में राज्य स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई।प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि सरकारी कर्मचारी अपना सम्पूर्ण जीवन देश हित शिक्षक दिवस पर ज्ञान चक्षु खोलो अभियान के तहत बीकानेर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।आंदोलन के मीडिया प्रभारी मोहर सिंह सलावद ने बताया कि सरकारी कर्मचारी अपना सम्पूर्ण जीवन देश हित के दायित्व का निर्वाह करते हुए व्यतीत कर देता है ओर सेवानिवृत्त के उपरांत सरकार से केवल आर्थिक सुरक्षा की सुनिश्चितता की अपेक्षा करता है।प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग ने कहा कि एनपीएस 1 जनवरी,2004 से लागू शेयर बाजार आधारित नवीन पेंशन स्कीम के तहत देय लाभ पूर्ण अनिश्चिता पर आधारित है जिसके कारण आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चितता करना असंभव है जो कर्मचारियों के हितों पर पूर्णता अनुचित है। हस्ताक्षर अभियान के बाद इस प्रपत्र को जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में वरिष्ठ कर्मचारी नेता पृथ्वीराज लेघा, पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग,प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहरसिंह सलावद,प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी,संभाग संयोजक महेंद्र भवरिया,जिला संयोजक देवेन्द्र जाखड़,जगदीश डिडेल शिवकरण सिंह राठौड़,सोहन कूकना, गिरधारी गोदारा,महावीर धतरवाल, बजरंग,हुकमाराम झारेड,विनय सिंह, नारायण सिंह सहित एनपीएस पीड़ित कर्मचारियों ने भाग लिया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...