twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बेटी बचाओ एक्टीविटीज के लिए बीकानेर मूलकी डाॅ अनुराधा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
बीकानेर, 6 सितम्बर। बालिका शिक्षा व लिंगानुपात बढाने के लिए चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में जागरूकता और आउटरीच एक्टिविटीज के लिए बीकानेर मूल की वर्तमान में राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत डाॅ अनुराधा सक्सेना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डाॅ अनुराधा को नागौर में महिला अधिकारिता विभाग में उपनिदेशक पद पर रहते हुए इस योजना के तहत किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। इस श्रेणी में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति आम लोगों में जागरूकता और इस योजना के प्रति आमजन की भागीदारी के लिए डाॅ अनुराधा को यह सम्मान दिया गया। अनुराधा बीकानेर मूल से है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...