🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जंक फूड छोड़ें पोषक आहार का लें मजा
केन्द्रीय विद्यालय न. 1 में मच्छरों के विरुद्ध कमांडो हर्ष और खुशी तैयार
रविवार को पारीक चैक में जागरूकता शिविर
बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को केन्द्रीय विद्यालय न. 1 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के दल ने बच्चों को पोषण माह के तहत सही पोषण की जानकारी दी तो एंटीलार्वा गतिविधियों का प्रदर्शन कर उन्हें कमांडो हर्ष व खुशी ब्रिगेड में जोड़ा गया। सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा ने बताया कि विशेष रूप से गठित विभाग के दल में शामिल डॉ अनिल वर्मा द्वारा बच्चों को जंक फूड के सेहत पर बुरे असर के बारे में बताते हुए उन्हें संतुलित व पोषक आहार का मजा लेने का सन्देश दिया गया। एपिडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लक्षण, पहचान व उपचार की जानकारी दी वहीं मच्छरों की रोकथाम के लिए कारगर एंटी लार्वा गतिविधियों का प्रदर्शन किया। हर रविवार को कमांडो हर्ष व खुशी के रूप में अपने घर-मौहल्ले में एंटीलार्वा गतिविधियाँ करने का वचन भी लिया। तम्बाकू व धूम्रपान के नुकसान तथा कोटपा एक्ट पर प्रश्नोत्तरी कर विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य सरजीत सिंह सहित स्टाफ की एनसीडी स्क्रीनिंग भी की गई।
रविवार को पारीक चैक में आयोजित होगा जागरूकता शिविर
चिकित्सा विभाग के दल द्वारा रविवार शाम पारीक चैक में विशेष जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। क्षेत्र वासियों की मांग पर ये विशेष आयोजन कर मलेरिया-डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव व मच्छरों की रोकथाम पर जनजागरण किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति पारीक द्वारा सीएमएचओ को इस बाबत निवेदन किया गया था। डॉ अनिल वर्मा, एपीडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह व यूपीएचसी न. 3 के दल द्वारा शिविर में सेवाएं दी जाएँगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...