🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
द्रोणाचार्य की तर्ज पर लड़कियों ने चलाये तीर, लड़कियां रही लड़को से अव्वल
जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मैं आज फिर द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के खिलाड़ियों ने 15 मेडल जीते हैं जिसमें अंडर-17 कंपाउंड वर्ग में राजेश विश्नोई प्रथम तथा अंडर-19 में आनंद प्रजापत प्रथम मयंक तवर द्वितीय और शुभ ओझा तृतीय रहे उसी के साथ अंडर-17 इंडियन राउंड लड़कियों में प्रांजल ठोलिया द्वितीय तथा सिमरन तवर तृतीय रही इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एवं प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे होने वाले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के कार्यक्रम में पदक वितरण में मुख्यातिथि भाजपा नेता जय प्रकाश व्यास, एमजीएसयू अध्यक्ष श्रवण झाखड़, पूर्व अध्यक्ष भंवर लाल व्यास, श्रीबल्लभ पुरोहित एवं योग गुरु लोकेश व्यास थे। इसी के साथ आज राजेश विश्नोई ने विद्यालय स्तर पर पहली बार कंपाउंड राउंड में 360 मेसे 345 स्कोर किया। सचिव राहुल व्यास आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।
✍️






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...