🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राजस्थान चैस एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा आयोजित
राजस्थान राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से
बीकानेर। राजस्थान स्टेट चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय नृसिंह गार्डन में राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आगाज बुधवार से हो रहा है। इस प्रतियोगिता में अब तक 16 जिलों से करीब 180 खिलाड़ियों ने अपनी प्रविष्टि भेजी है। प्रतियोगिता में पचास हजार रूपए के नकद पुरस्कार बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा प्रायोजित किए जाएंगे। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के मुफ्त आवास की व्यवस्था नृसिंह गार्डन के हाॅल के पास ही की गई है। प्रतियागिता के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला होंगे। समारोह की अध्यक्षता व्यापार एवं उद्योग मण्डल के मुख्य संरक्षक श्री शिवरतन अग्रवाल करेंगे। प्रतियोगिता स्विस पद्धति से सात चक्रों में खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता 14 सितम्बर तक चलेगी।
प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार प्लेयर्स एवं मैनेजर्स मीटिंग सुबह 10.30, उद्घाटन समारोह 11.30 बजे एवं प्रतियोगिता का पहला चक्र 1.30 बजे शुरू होगा।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...