सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
चैकिंग से पहले करा लें अपनी कार की जांच :: बीकानेर में अत्याधुनिक वाहन फिटनेस केन्द्र प्रारम्भ
बीकानेर 11 सितम्बर। राष्ट्रीय राज मार्ग 62 श्री गंगानगर मार्ग पर सोमवार को श्री बालाजी फिटनेस सेन्टर का उद्घाटन जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती भारती नयानी के कर कमलों से हुआ। केन्द्र के निदेशक श्री रणधीर विश्नोई ने बताया कि यह जिले का एक मात्र उच्च कोटि का केन्द्र है जिसमें वाहनों की जांच के लिये जर्मनी में निर्मित अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गयी हैं।
केन्द्र के संचालक श्री अभिविश्रुत भादु ने बताया कि यह केन्द्र बीकानेर एवं खारा के मध्य महालक्ष्मी फिलिंग सेन्टर के पास प्रारम्भ किया गया है। जिसमें वाहनों की विभिन्न प्रकार की जांचे न्यूनतम समय में सम्भव हो सकेगी। इस अवसर पर संचालक श्री निर्मल विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र विश्नोई एवं श्री राजकुमार चौधरी, श्री विजय भादू, श्री दीनदयाल गुप्ता, समाजसेवी श्री राजाराम धारणिया, डॉ. प्रवीण विश्नोई, डॉ. राजेन्द्र पुरोहित डॉ. इन्द्रा विश्नोई एवं डॉ. अनिला पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...