🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
राशिसंअ पांचू : अधिवेशन में शिक्षा-शिक्षक और शिक्षण पर विमर्श
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राशिसंअ पांचू : अधिवेशन में शिक्षा-शिक्षक और शिक्षण पर विमर्श
राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर) तहसील शाखा पाँचू का एक दिवसीय तहसील अधिवेशन का आयोजन अम्बेडकर भवन में प्रधान प्रतिनिधि भंवरलाल गोरछिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
शिक्षक समाज का दर्पण होता है शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है भावी भारत का निर्माण उनकी देखरेख होता है मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनसुइया जी कहा कि शिक्षक का काम बालक व बालिकाओं को अंधकार से प्रकाश की और ले जाना ।संस्कारवान बनाकर आदर्श नागरिक तैयार करना है शिक्षक हमेशा परिस्थितियों का मुकाबला कर नई राह बनाता है । कार्यक्रम के मुख्याथिति जेठाराम गोदारा ने कहा पढ़ लिखकर अपने जीवन को समाज मे आदर्श बनाये। मुख्य वक्ता संघ के प्रदेश महामंत्री मोडाराम करेला ने कहा शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन करते है समाज मे अपना अहम स्थान बनाये । साथ ही शिक्षक समस्याओं पर बोलते हुए कहा कि सभी ग्रेड के शिक्षकों को स्थानान्तरण का अवसर मिले ।शिवशंकर चौधरी ने कहा बालको को जीवन मे लक्ष्य देकर हमारे शिक्षक उनके मार्गदर्शन करें जब तक बालक अपने जीवन का निर्माण कर में सफलता प्राप्त करे।जिलाध्यक्ष रोहिताश कांटिया ने कहा कि
वर्तमान समय की मांग के अनुरूप तकनीकी शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में जोड़ा कर बढ़ावा दिया जाए। ताकि रोजगार के अवसर अधिक से अधिक खुले। नवीन पेंशन योजना जो कार्मिकों की लंबे समय से मांग रही है उसको बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू की जावें। जिलामंत्री चुनीलाल इनानिया ने बताया कि माह जनवरी 2019 से पोषाहार व अन्नपूर्णा दुग्ध योजना की राशि का भुगतान नहीं हुआ । शिक्षक अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे।तहसील अध्यक्ष पाँचू पूनमचंद जनागल ने सभी अथितियों का स्वागत किया संचालन तहसील मंत्री रामनिवास मीणा ने किया।
कार्यक्रम उपस्थिति
अतिरिक्त परियोजना अधिकारी कैलाश बड़गुजर, सुमेरसिंह acbeo, शिव रत्न भादू, पृथ्वी लेघा, भगवान सहाय मीना, अशोक खत्री, रतनलाल जीनगर, आसुराम परिहार, किशनाराम कांटिया, भँवर पड़िहार, घनश्याम स्वामी, मंजीत मेहरड़ा, चैनाराम, राकेश मीणा आदि।
🙏








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...