🙏
जिला स्तरीय लाॅन टेनिस प्रतियोगिता विजेता सम्मानित
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
जिला स्तरीय लाॅन टेनिस प्रतियोगिता विजेता सम्मानित
बीकानेर, 9 सितम्बर। जिला स्तरीय लाॅन टेनिस प्रतियोगिता राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कमला काॅलोनी की मेजबानी में 6 सितम्बर से 9 सितम्बर के मध्य सादुल क्लब में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता परिणाम की जानकारी देते हुए क्लब के मोहम्मद नईम लोदी ने बताया कि छात्र वर्ग की एकल स्पद्र्धा का स्वर्ण पदक अमित मूंड, रजत पदक लक्ष्य चांडक तथा कास्य पदक प्रौजल चैधरी ने जीता जबकि चैथे स्थान पर कार्तिक मोदी एवं पांचवे स्थान पर परितोष मान रहे। छात्रा वर्ग की एकल स्पद्र्धा का सवर्ण पदक विदुशी गहलोत, रजत पदक अदिति बांठिया तथा कास्य पदक मानवी चौधरी ने जीता। जबकि चेल्सी बोथरा चौथे एवं कृशी महनोट पांचवे स्थान पर रही। टीम स्पद्र्धा में छात्र वर्ग में बीकानेर बाॅयज स्कूल प्रथम, दयानन्द पब्लिक स्कूल द्वितीय, एवं ल्याल पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार टीम स्पद्र्धा में छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर सोफिया स्कूल, द्वितीय स्थान पर महारानी किशोरी देवी, तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही।
एकल स्पद्र्धा में प्रथम पांच स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं 21 से 26 सितम्बर के बीच उम्मेद इंटरनेशनल स्कूल, आबू रोड (सिरोही) में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सादुल क्लब के सचिव सहदेव सिंह शेखावत ने विभिन्न वर्गों में प्रथम तीन स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं को मेडल एवं ट्राफियां प्रदान की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। मेजबान स्कूल कमला काॅलोनी के प्रधानाध्यापक केशरीचंद जनागल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सादुल क्लब पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...