माल्हा गदा मोगरी : अखाड़े में उतरे, जोर आजमाइश और दांवपेच के बाद... इन्द्रजीत सियाणा व जमाल घोसी बने चैंपियन
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अखाड़े में उतरे, जोर आजमाइश और दांवपेच के बाद... इन्द्रजीत सियाणा व जमाल घोसी बने चैंपियन
बीकानेर । अखिल भारतीय माल्हा
भारोत्तोलन संघ व पटेल बाल विहार
व्यायामशाला के संयुक्त तत्वावधान में
सुजानदेसर मेले में माल्हा, कुश्ती, गदा,
मोगरी देशी व्यायाम खेलों का प्रदर्शन किया
गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहलवान महावीर
कुमार सहदेव ने बताया आयोजन में श्रेष्ठ
प्रदर्शन करने पर इन्द्रजीत सियाणा व जमाल
घोसी को सुजानदेसर मेला चैपियन का खिताब दिया। अध्यक्षता निखिल अग्रवाल व
पहलवान देवराज सियाणा ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव
पहलवान जगन सिंह पूनिया व विशिष्ट अतिथि पहलवान महेन्द्र सिंह चौहान थे। 50
से 56 किलो वेट में इन्द्रजीत चौहान व 55 से 60 किलो वेट में जमाल घोसी सर्वश्रेष्ठ
रहे। इसी तरह सलाम, रसूल, कुन्दन भाटी, हनीफ घोसी, सत्तार खां, नेमपाल सियाणा,
संस्करण चौहान, ब्रह्मपाल, सरवन चौहान, महेन्द्र सा चौहान इन सभी खिलाडिय़ों ने
अपने अपने वेट केटेगरी में प्रथम स्थान पाया। इन सभी को अखिल भारतीय माल्हा
भारोत्तोलन संघ के प्रदेशाध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने पुरस्कृत किया।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...