🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल जी शर्मा को शहर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी
बीकानेर7 सितंबर- भारतीय आज़ादी आंदोलन में बीकानेर के प्रमुख सेनानियों में शामिल वतन के रखवाले स्वतंत्रता सेनानी आदरणीय हीरालाल जी शर्मा के निधन पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी गहरा दुख और शोक प्रकट करती है
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि हीरालाल जी शर्मा जैसे महान नायको की वजह से ही हम आज़ाद भारत मे रह रहे है उनका जीवन और वतन के प्रति उनके जज्बे और सेवा की भावना सदैव अविस्मरणीय रहेगी उनका निधन एक युग का अंत है और में उनकी निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मिक शांति किं प्रार्थना करता हु
शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने कहा कि बीकानेर ने आज अपना एक वीर सपूत खोया है बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मिक शांति किं प्रार्थना करती है
महान स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा जी के निधन पर प्रदेश सचिव जिया उर रहमान आरिफ, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन कल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, हीरालाल हर्ष, श्रीलाल व्यास, मुकेश राजस्थानी,महासचिव ललित तेजस्वी गुलाब गहलोत आंनद जोशी चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ पीके सरीन, यूथ अध्यक्ष राहुल जादूसंगत विकास तवर चित्रेश गहलोत आदि पदधिकारियो ने शोक प्रकट करते हुए उनके आत्मिक शांति की प्रार्थना की।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...