🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
64वीं जिला स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न,
बोडा ने दिया निरंतर आगे बढ़ने का मंत्र
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
64वीं जिला स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न,
बोडा ने दिया निरंतर आगे बढ़ने का मंत्र
बीकानेर, 09 सितम्बर 2019
सोमवार को एम. एम. ग्राउण्ड मे 64वीं जिला स्तरीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, विशिष्ट अतिथि राजेश रंगा रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राहुल व्यास एवं भुवनेश्वर औझा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन अर्हम् इंग्लिश एकेडमी द्वारा करवाया गया। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी की ओर से कार्यक्रम के संयोजक पंकज ने अतिथियांे का स्वागत किया और प्रतियोगिता में... 👇👇👇
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
.... सहयोगी रहे राजकिय एम. एम. विद्यालय एवं द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था का आभार व्यक्त किया। राहुल व्यास ने बताया कि कुल 104 खिलाड़ीयो ने भाग लिया जिसमे 75 छात्र एवं 29 छात्राएं थी। अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने कहां कि इस वर्ष यह देखने को मिला की छात्र के साथ साथ छात्राएं भी खेल मे रूची रखने लगी है, यह बीकानेर के लिए बड़े ही गर्व कि बात है, बोड़ा ने खिलाड़ीयों का निरन्तर आगे बढ़ने का मंत्र देते हुए कहा की ‘मंजिल मिले ना मिले, ये मुक्कदर की बात है, हम कोशिश ही ना करे, यह गलत बात है‘ नजीता वर्तमान मे कुछ भी हो उससे आपको हमेशा सीखना चाहिए और आपकी की हुई कोशिश आपको सदैव यह होसला देगी की भविष्य का हर नतीजा आपके पक्ष मे हो। नांलदा स्कुल के राजेश रंगा ने कहा की सदैव सकारात्मकता के साथ खेला हुआ खेल भविष्य मे आपको आगे लेकर जायेगा। राहुल व्यास ने विजेता रहे सभी खिलाड़ीयों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम मे बीकानेर तीरंदाजी के जनक एवं भीष्म पितामाह कहे जाने वाले गणेश लाल व्यास को अतिथियों ने सम्मानित किया और खिलाड़ीयों का संकल्प दिलाया की हमेशा गणेश जी जैसे ही खेल के प्रति जज्बा रखे, जिन्होने बिना किसी स्वार्थ के बीकानेर से कई अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी है। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी के संयोजक पंकज जी ने आये हुए अतिथीगण, द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था एवं सभी आंगन्तुओं का आभार व्यक्त किया।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...