500 बच्चे नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में, महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती पर सद्भावना दिवस से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज बुधवार को
10 हजार से अधिक बच्चे लेंगे गांधी संदेश यात्रा में भाग
10 हजार से अधिक बच्चे लेंगे गांधी संदेश यात्रा में भाग
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
500 बच्चे नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में, महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती पर सद्भावना दिवस से तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज बुधवार को
10 हजार से अधिक बच्चे लेंगे गांधी संदेश यात्रा में भाग,
वहीं 500 बच्चे नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में
बीकानेर, 10 सितम्बर। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज बुधवार सुबह 8.00 बजे रेलवे ग्राउंड से प्रारंभ होने वाली गांधी संदेश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा रेलवे ग्राउंड से रवाना होकर महात्मा गांधी मार्ग, रतन बिहारी पार्क, पब्लिक पार्क से होते हुए गांधी पार्क पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस गांधी संदेश यात्रा में 10 हजार से अधिक स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल होंगे तथा 500 से अधिक स्कूली बच्चे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के गेटअप में होंगे । इनमें से सर्वश्रेष्ठ बच्चों का चयन किया जाएगा और इन स्कूली छात्रों को रविंद्र रंगमंच पर आयोजित होने वाले समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।
सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी में 15 वीरांगनाओं का होगा सम्मान-
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि समारोह के प्रथम दिन ( बुधवार को ) सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन दोपहर 12 बजे किया जाएगा तथा प्रदर्शनी के उद्घाटन के पश्चात आयोजित समारोह में 15 वीरांगनाओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाएगा। महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित विभिन्न रंगीन चित्र प्रदर्शनी में दर्शाए गए है। इनमें उनके द्वारा अहिंसा आंदोलन, दांडी यात्रा सहित देश की आजादी के लिए चलाए गए विभिन्न आनन्दोलनों की सचित्र झांकी की झलक देखने को मिलेगी।
उद्घाटन में तीन मंत्री लेंगे हिस्सा-
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर जिले भर में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के प्रथम दिन आयोजित गांधी संदेश यात्रा और प्रदर्शनी का उद्घाटन ऊर्जा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, जिले के प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद तथा उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के द्वारा किया जाएगा। साथ ही तीनों मंत्रियों द्वारा प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा।
यह रहेगा कार्यक्रम-जिला कलक्टर ने बताया कि गांधी पार्क में 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे गांधी जी के जीवन से संबंधित शिलालेखों का शिलान्यास होगा। इसी दिन रविन्द्र रंगमंच पर दोपहर 12 बजे और सायं 6 बजे फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया जायेगा। ग्रामीण हाट में कुटीर उद्योग, खादी प्रदर्शनी 11 सितम्बर से 13 सितम्बर तक दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इस दौरान चयनित कच्ची बस्तियों में सामाजिक कल्याण शिविर सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक लगेगा। उन्होंने बताया कि लाइन पुलिस में 12 सितम्बर को सुबह 8 बजे से सुबह 9 बजे तक गांधी वाटिका में पौधारोपण किया जायेगा। इसी प्रकार 13 सितम्बर को गांधी पार्क में सुबह 8 बजे रामधुन व प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।
संगोष्ठी के साथ समारोह का होगा समापन- सद्भावन दिवस पर 11 सितम्बर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय समारोह का समापन 13 सितम्बर शुक्रवार को रविन्द्र रंगमंच पर सुबह 11 बजे ’दर्शन एवं शासन में पारदर्शिता विषय’पर आयोजित संगोष्ठी के साथ होगा। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सतीश रॉय, डॉ. श्रीलाल मोहता व विजय ऐरी होंगे।
गौतम ने बताया कि राजकीय डूंगर कॉलेज की दीवार पर गांधी जी के जीवन के चित्रों की दीवारों पर सेल्फी विद गांधी का कार्यक्रम 13 सितम्बर तक चलेगा। बुधवार से शुरू हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी का मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच. गौरी, कार्यक्रम के संयोजक संजय आचार्य, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा ने व्यवस्थाओं को देखा।
-----
प्रभारी मंत्री बुधवार को लेंगे जिला अधिकारियों की बैठक
बीकानेर, 10 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री और अल्प संख्यक मामलात, वक्फ तथा जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शालेह मोहम्मद 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी शामिल होंगे।
------
पूर्व विधायक गोरधन कल्ला सच्च गांधीवादी-डॉ.कल्ला
बीकानेर, 10 सितम्बर। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कहा कि जैसलमेर के पूर्व विधायक गोरधन कल्ला के निधन से जैसलमेर सहित प्रदेश और कांग्रेस पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। वे जैसलमेर के भीष्म पितामह के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना का पानी पहुंचाने से लेकर इस क्षेत्र के चहुमुखी विकास में जो योगदान दिया है, उसे हमेशा लोग याद रखेंगे।
मंगलवार को जैसलमेर में गौर्धन कल्ला की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विधायक रहते हुए उन्हांने विधानसभा में जैसलमेर सहित पूरे रेगिस्तानी इलाके के विकास के लिए बेहतर पैरवी करते रहे। स्वर्गीय कल्ला परहित व परोपकार के कार्यों में लगे रहते थे । उन्होंने कहा कि सोमवार को ग्यारस के दिन उनका निधन हो गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि 3 दिन पूर्व जब राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत उनसे मिले तो उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि जयपुर में गांधीजी के नाम पर एक स्मारक और एक आश्रम बनाया जाए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कल्ला सच्चे गांधीवादी व्यक्ति थे जो जीवन पर्यंत गांधीजी के सिद्धांतों पर चलते रहे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...