🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
एसकेआरएयूः एक हजार क्विंटल प्रजननक बीज और 4 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों के लिए तैयार करने का लक्ष्य, बीज उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयूः एक हजार क्विंटल प्रजननक बीज और 4 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों के लिए तैयार करने का लक्ष्य, बीज उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर, 9 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा रबी 2019-20 में लिए जाने बीज उत्पादन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान प्रो. शर्मा ने कहा कि बीज, कृषि की महत्त्वपूर्ण इकाई है तथा बीज उत्पादन, विश्वविद्यालय की साख से जुड़ा विषय है, अतः सभी कृषि वैज्ञानिक इसके अनुरूप कार्य करते हुए उच्च गुणवत्तायुक्त बीजों का उत्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्र रबी 2019-20 के लिए उन्हें आवंटित मात्रा के अनुरूप बीज उत्पादन करें तथा इस कार्यक्रम की नियमित माॅनिटरिंग की जाए। राष्ट्रीय बीज परियोजना के सह निदेशक प्रो. एम. एम. शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा गत वर्ष रबी में 3 हजार 500 क्विंटल बीज उत्पादन किया गया। वहीं इस बार एक हजार क्विंटल प्रजननक बीज और 4 हजार क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों के लिए तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान बीज उत्पादन कार्यक्रम में आवश्यक संसाधनांे तथा गत वर्ष केन्द्रवार उत्पादित बीज मात्रा की समीक्षा की गई।
बैठक में भू सदृश्यता एवं राजस्व सृजन निदेशालय के निदेशक प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. पी. एस. शेखावत, प्रो. योगेश शर्मा, प्रो. उम्मेद सिंह शेखावत, डाॅ. विजय प्रकाश, डाॅ. सहित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रभारी मौजूद रहे।
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...