🙏
प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में कल्पसूत्र शिविर 11 सितम्बर से, जानिए पूरा विवरण
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में कल्पसूत्र शिविर 11 सितम्बर से, जानिए पूरा विवरण
बीकानेर, 9 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा.के सान्निध्य में 11 से 21 सितम्बर तक बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में ’’कल्पसूत्र’ शिविर का आयोजन किया जाएगा।
श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ श्रीसंघ व श्री खरतरगच्छ युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान आयोजित होने वाले शिविर में श्रावक-श्राविकाआेंं को जैन धर्म के इस महान आगम को प्राकृत भाषा में अध्ययन के साथ वाचन-विवेचन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची ने बताया कि साध्वीश्री के सान्निध्य में सितम्बर व अगले दो माह में अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर 21 सितम्बर तक कल्पसूत्र शिविर, 15 सितम्बर को दम्पति शिविर, 15 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक एक करोड़ का सिद्धचक्र का जाप अनुष्ठान, 22 से 26 सितम्बर तक आर्ट एवं क्रॉफ्ट जैनिज्म के तहत गहुली, उपकरण, रक्षा पोटली आदि बनाने का, 27 व 28 सितम्बर को कपल शिविर का तीसरा चरण होगा । पंचान्हिका महोत्सव 29 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। अगले माह अक्टूबर में 6 अक्टूबर को गिरनार स्पर्शना का आयोजन चैन्नई के सुरेश भाई के नेतृत्व में होगा। मोटीवेशनल स्पीकर संतोष जैन का व्याख्यान 7 अक्टूबर को, सरस्वती जाप अनुष्ठान 11 से 13 अक्टूबर को, युवा शिविर 18 से 20 अक्टूबर को, संस्कार शिविर 24 से 26 अक्टूबर तक व युवती शिविर 1 से 3 नवम्बर को और सुपर मम्मी शिविर 6 से 10 नवम्बर को होगा।
प्रवचन- ढढ्ढा कोटड़ी में साध्वीश्री सौम्यगुणा ने सोमवार को प्रवचन में कहा कि ईर्ष्या, राग-द्वेष कर्मबंधन के मुख्य कारण है। श्रावक-श्राविकाओं को ईष्या से बचना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि अकेले में एक दिन बैठकर चिंतन करें कि ईर्ष्या का किससे की तथा क्या कारण रहा। चिंतन मनन के बाद ईर्ष्या के भाव, विचारों का त्याग करें। साध्वीश्री श्रमणी प्रज्ञा ने कहा कि जिन्दगी को जिनवाणी के अनुसार चैक करें। संसार व सांसारिक विषय वस्तु की बजाए परमात्मा की आराधना व धर्मक्रिया में रूचि जागृत करें।
अभिनंदन- श्रीसंघ की ओर से शिवाना बाड़मेर निवासी कोपल, कर्नाटक प्रवासी घीसू लाल ठेलरिया-मेहता का वरिष्ठ श्रावक अशोक पारख ने अभिनंदन किया। वयोवद्ध श्रावक घीसूलाल मेहता ने 14 दिसम्बर को बैंगलुर मेंं होने वाली अपने पोते वर्द्धमान की दीक्षा समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।
उपध्यान तप- जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के वरिष्ठ संत मुनि मनोज्ञ सागरजी म.सा. के सान्निध्य में जैसलमेर के ब्रह्मसर तीर्थ स्थल पर चातुर्मासिक कार्यक्रमों के तहत उपाध्यान तप 11 सितम्बर से शुरू होगा। उप ध्यान तप में बीकानेर के भी श्रावक-श्राविकाएं शामिल होंगे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...