प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में कल्पसूत्र शिविर 11 सितम्बर से, प्रभारी मंत्री बुधवार को लेंगे जिला अधिकारियों की बैठक
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा के सान्निध्य में कल्पसूत्र शिविर 11 सितम्बर से, प्रभारी मंत्री बुधवार को लेंगे जिला अधिकारियों की बैठक
बीकानेर, 10 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा.के सान्निध्य में 11 से 21 सितम्बर तक बागड़ी मोहल्ले की ढढ्ढा कोटड़ी में ’’कल्पसूत्र’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से चार बजे तक ढढ्ढा कोटड़ी व ढढ्ढा चैक के इंद्रलोक में चलने वाले शिविर में कल्पसूत्र स्वाध्याय शिविर के लिए श्रावक-श्राविकाओ में उत्साह है।
शिविर संचालिका साध्वीश्री सौम्यगुणा म.सा. ने बताया कि बीकानेर में जैन समाज मे अपने आप में यह पहला शिविर है। शिविर पर्युषण पर्व में कल्पसूत्र. श्रवण की परम्परा श्वेताम्बर मंदिरमार्गी परम्परा में रही है । साधु-साध्वी जहां नहीं पहुंच पाते वहां साधु-साध्वी के अभाव में स्वाध्यायी वर्ग आराधनार्थ पहुंचते हैं। पर्युषण के आठ दिनों में कब कौनसा विषय लेना है, कितना पढ़ना है आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अभिनंदन- सोलह दिन की तपस्या करने वाली श्रीमती गुड्डी सिपानी का मंगलवार को श्रीसंघ की ओर से सामयिक मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संतोष नाहटा ने अभिनंदन किया। साध्वीश्री सौम्यगुणा व अन्य साध्वीवृृंद तथा उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्या की अनुम सिपानी बुधवार को तपस्या का पारणा करेंगी। तपस्या से पूर्व जिन मंदिरों में लड्डू चढ़ाएं जाएंगे तथा दर्शन व पूजन किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री बुधवार को लेंगे जिला अधिकारियों की बैठक
बीकानेर, 10 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री और अल्प संख्यक मामलात, वक्फ तथा जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शालेह मोहम्मद 11 सितम्बर को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी शामिल होंगे।
🙏
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...