🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की विशेष पहल
11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान
रेलवे द्वारा रेल परिसर व ट्रेनों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा स्टेशनों व ट्रेनों में सफाई के स्तर की चर्चा आज प्रत्येक वर्ग करता है। क्वालिटी काउन्सलिंग ऑफ इण्डिया (क्यू.सी.आई.) द्वारा स्वच्छता सर्वे में किये गये प्रयासों से उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर स्टेशन पर स्वच्छता सर्वें में प्रथम व जयपुर स्टेशन द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इन दोनों स्टेशनों को हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छता महोत्सव पुरस्कार में भी प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रेलवे द्वारा प्रतिवर्ष आमजन को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जाता है, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। इस प्रकार के स्वच्छता अभियान से सभी लोग प्रेरित होते है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रेलवे पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा इसके तहत 11 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान संचालित किया जायेगा। इस अभियान में प्रमुख उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना है, जिसके बारे में रेल परिसर में आने वाले यात्रियों को इसके नुकसानों से अवगत करा कर जागरूक करना है। प्रथम दिन 11 सितम्बर को श्रमदान अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित कर हटाना है।
सिंगल यूज प्लास्टिक का बढता उपयोग आज पर्यावरण के लिये खतरा बन रहा है, जिसके कारण बिमारिया तो बढ ही रही है साथ ही जमीन की उर्वरक क्षमता भी इसके कारण कम हो रही है। प्लास्टिक वेस्ट का दुष्प्रभाव जमीन, पानी तथा हवा तीनों पर पडता है जिसके कारण इंसान व जानवर दोनों प्रभावित हो रहे है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों को देखते हुये माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी आव्हान किया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किया जाये।
सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन करने करने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे भी विशेष पहल कर रहा करना है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक बोतल को नष्ट करने के लिये अजमेर, आबूरोड, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, गांधीनगर जयपुर तथा अलवर, बीकानेर, लालगढ़, स्टेशनों पर बोतल क्रशर मशीनें लगाई गई है तथा पाली मारवाड, बाडमेर व नागौर स्टेशनों पर शीघ्र ही प्रारम्भ की जायेगी। इसके अतिरिक्त 9 स्टेशनों पर 10 बोतल क्रशर मशीनें लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही कचरे के निस्तारण के लिये सभी स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध करवायें गये हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि सभी रेलवे की सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की मुहिम में सहयोग प्रदान करें।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...