खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हिसार स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों का शुभारंभ
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
हिसार स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यों का शुभारंभ
बीकानेर 11.08.2019 । रेल यात्रियों की सुविधा में बीकानेर मंडल रेल प्रशासन द्वारा एक और कदम उठाते हुए हिसार स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 1 पर श्री बृजेन्द्र सिंह, माननीय सांसद, हिसार द्वारा स्वचालित सीढि़यों का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया । इस सुविधा का रेल यात्री विशेष रुप से वृद्धजन एवं नि:शक्त जन एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में लाभ उठा सकेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने हिसार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के लिए बीकानेर मंडल रेल प्रशासन की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार यात्री सुविधा के विकास करते रहने का आग्रह किया। श्री सिंह ने हिसार स्टेशन की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा की तथा भविष्य में इसे बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वरि.मंडल अभियंता, पूर्व, श्री सतीश मीणा , मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री अनिल रैना सहित रेल अधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...