खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
सोमवार को पहुंचेगी भाजपा आईटी विभाग की मोबाइल मैंबरशिप वैन
बीकानेर, 11 अगस्त। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश आईटी विभाग द्वारा संचालित मोबाइल मैबंरशिप वैन सोमवार को बीकानेर पहुंचेगी। आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि वैन 4 अगस्त को जयपुर से रवाना हुई तथा पिछले आठ दिनों में पांच हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हुए बीकानेर आएगी। जयपुर से रवाना होने के बाद इस रथ ने सातों संभाग मुख्यालयों के अलावा पच्चीस से अधिक जिलों में भाजपा की रीति-नीति और सदस्यता अभियान को प्रचारित किया। यह वैन बाड़मेर से होते हुए बीकानेर पहुंचेगी। बाड़मेर में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष डाॅ. सत्यप्रकाश आचार्य तथा सदस्यता अभियान संयोजक मोहन सुराणा ने बताया कि वैन का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना दोपहर 12ः15 बजे गांधी पार्क के पास से करेंगे। इसके बाद यह वैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान के बारे में जन-जन को बताएगी। बीकानेर से होते हुए यह वैन सीकर होते हुए पुनः जयपुर जाएगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई को प्रारम्भ हुआ। इस अभियान के तहत बीस प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...