सच्चाई पढ़ें ।
सकारात्मक रहें ।
संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष व नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पूनरासर, बेनिसर, झंझेऊ में पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से सघन जनसंपर्क किया । उन्होंने भाजपा के मंडल प्रभारियों व पदाधिकारियों से मुलाकात कर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और इस कीर्तिमान को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम आम जनता को सदस्य बनाकर ज्यादा से ज्यादा जोड़ें ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि हमारे लिए यह भी गौरव का विषय है कि हमारे देश के यशश्वी प्रधानमंत्री राष्ट्र की जनता से किए गए वादों को एक के बाद एक पूरा करने का अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के साथ-साथ हमें पार्टी की रीति-नीति को भी आम आदमी के बीच लेकर जाना है । बिश्नोई के साथ जनसम्पर्क कार्यक्रम में ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, कुम्भाराम सिद्ध, मंडल अध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, भंवरलाल नैण, हेतराम गोदारा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...