रोटरी मिडटाउन की पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन
सेवा क्षेत्र मे रोटरी मिडटाउन का विशेष नाम: उद्यमी सोहनलाल गट्टानी
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
रोटरी मिडटाउन की पत्रिका अभिव्यक्ति का विमोचन
सेवा क्षेत्र मे रोटरी मिडटाउन का विशेष नाम: उद्यमी सोहनलाल गट्टानी
बीकानेर, रोटरी सेवा सदन मे सोमवार को रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन की नवकार्यकारी वर्ष की मासिक पत्रिका अभिव्यक्ति के पहले अंक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। सम्पादक रोटेरियन गिरिराज जोशी ने बताया कि रोटरी मिडटाउन की गतिविधियों तथा रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय से जुड़ी जानकारियों के लिये प्रति माह अधिकारिक रूप से अभिव्यक्ति का प्रकाशन किया जाता है। अभिव्यक्ति का विमोचन समाजसेवी व उद्यमी सोहन लाल जी गट्टानी ने किया।
विमोचित अभिव्यकित देखने के बाद सोहनलाल जी गट्टानी ने कहा कि बहुरंगीय तथा पिछले माह के सारे सेवा कार्यों का संकलन पूरे क्लब के बेहतरीन तरीके संचालित होने की तस्वीर स्पष्ट कर रहा है बल्कि गंभीर प्रयासो से क्लब को नित नई मिलने वाले ऊंचाइयों का भी आभास होने लगा है। उन्होंने कहा की रोटरी मिडटाउन में समाज के सभी क्षेत्रों से व्यक्ति जुड़े हुए है और उनके सेवा कार्यो मे आगे रहने के कारण रोटरी जगत में बीकानेर शहर का विशेष नाम लिया जाता है।
अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा ने कहा की रोटरी मिडटाउन दोस्ती और सेवा के अपने मूल उद्देश्यों के प्रति सदैव सजग है और उनके द्वारा यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा|
इस अवसर पर क्लब सचिव ऋषि आचार्य ने कहा कि क्लब एक स्वर्गरथ की शुरुआत करने जा रहा जो जल्द ही आमजन के लिए एक फ़ोन पर उपलब्ध रहेगा| वर्तमान मे क्लब में 85 से अधिक सदस्य है और 1 जुलाई से अब तक जरूरतमंदो को श्रीकृष्ण अन्न क्षेत्र के माध्यम से अनाज वितरण, 3 बालिकाओं की सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था, कन्या महाविध्यालय मे वाटर कूलर व वाटर पुयरीफायर, पीबीएम अस्पताल मे पौधारोपण, रक्तदान शिविर, आमजान में पौधा वितरण जैसे सेवा कार्य किये जा चुके है।
रोटरी आद्या की अध्यक्षा ललिता बजाज ने क्लब अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा, सचिव ऋषि आचार्य व एडिटर गिरिराज जोशी को सूचनात्मक जानकारी से संकलित बुलेटिन के लिए बधाई दी| कार्यक्रम में विशेष भूमिका पूर्व अध्यक्ष गुलाब सोनी, राजेश पारीक, वीर आर्य की रही| कार्यक्रम का संचालन अक्षय व्यास ने किया|
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश राठी, श्रीलाल चांडक, घनश्याम रामावत, राम चांडक, आलोक थिरानी, मुरलीमनोहर पंवार, पवन महनोट, भगवती प्रसाद सोनी, वेद प्रकाश सोनी, रोटरी आद्या की सचिव माया चांडक, रोटे. संगीता आर्य उपस्थित थे।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...