देश की एकता और अखडंता की सच्ची प्रहरी है, भाजपा :- बिश्नोई
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
*देश की एकता और अखडंता की सच्ची प्रहरी है, भाजपा :- बिश्नोई*
नोखा 12 अगस्त ! आज नोखा विधानसभा क्षेत्र के बड़े गांव कक्कू में धारा 370 हटाए जाने के उपलक्ष्य में उल्लास कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया । भारत सरकार द्वारा लिए गए राष्ट्रीय-अस्मिता इस अभूतपूर्व निर्णय पर सुदूर गांव-ढाणियों में भी देशभक्ति का खुमार छा गया है और जैसे लोगों को तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी मिली तो जो जहां था, वह वहीं से दौड़ पड़ा और देशभक्ति गीतों के उल्लास में शामिल हो गया ।
तिरंगा यात्रा के इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक और बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है । हमारे नेताओं की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है और भविष्य में भी राष्ट्र एकता और खुशहाली के लिए इसी भांति निर्णय होंगे । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जब जब बड़े फैसले किए हैं, जनता उनके समर्थन में चट्टान की भांति उनके साथ खड़ी रही है । बिश्नोई ने विश्वास जताया कि अब वह दिन भी दूर नहीं, जब पाक अधिकृत कश्मीर को भी हम हासिल कर लेंगे ।
जिला परिषद सदस्य और कक्कू के पूर्व सरपंच भूपेंद्रसिंह बीदावत ने कहा कि आज तिरंगा यात्रा का आयोजन उनके गांव में होने से वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने बाहर से आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के इस निर्णय को ऐतिहासिक बताया । इसके पश्चात यात्रा भगवान शिव के सेंगाल धोरा के लिए रवाना हो गई, जहां सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण भगवान महादेव का अभिषेक किया गया । भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भंवर नैण ने उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया । आज के कार्यक्रम में डुंगरराम सिंवर, माननाथ सिद्ध, हेतराम गोदारा उपस्थित रहे ।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...