हम आजादी की रक्षा का संकल्प लें -डाॅ कल्ला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
हम आजादी की रक्षा का संकल्प लें -डाॅ कल्ला
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
बीकानेर, 14 अगस्त। 73 वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को रवीन्द्र रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय तथा मेलबॉर्न सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए कार्यक्रम में शहर की विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लोक गीत, नृत्य तथा देशभक्ति भाव से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ बी डी कल्ला ने स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के भविष्य की कमान नौजवानों के हाथ में है। रणबांकुरों ने अपना सर्वस्व त्याग कर हमें आजादी दिलाई है। बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान याद करते हुए उन्होंने कहा कि कई पीढ़ियों के बलिदान से आजादी की सौगात मिल सकी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमने महत्ती प्रयास कर विकास के नए सौपान प्राप्त किए हैं। आजादी के बाद देश-प्रदेश के साथ-साथ बीकानेर ने भी विकास किया है, आज बीकानेर एजुकेशन हब बन चुका है। आज के दिन हम आजादी की रक्षा का संकल्प लें और आंतरिक या बाहरी रूप से देश को कमजोर करने वाली शक्तियों का मुकाबला करें और महात्मा गांधी ने जो राह दिखाई है, उस पर चल कर इस आजादी की रक्षा करें। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के अधिकार के साथ आम नागरिक को अपने कर्तव्यों का बोध रखने की आवश्यकता है तभी आजादी का वास्तविक अर्थ सिद्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें एक स्वतंत्र देश के नागरिक के तौर पर बलिदान और संघर्षों से मिली आजादी के मायने समझने चाहिए। अपनी आजादी से हम किसी दूसरे के हक को न छिने, यही प्रयास होना चाहिए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें ऐसे समाज का निर्माण करना होगा जहां सभी लोग बिना किसी भेदभाव के रह सके। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गावडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) शैलेन्द्र देवड़ा, यूआईटी सचिव सुनीता चैधरी सहित विभिन्न अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
रंगारंग कार्यक्रम में जैन पब्लिक स्कूल, महारानी स्कूल, सोफिया स्कूल, लेडी एल्गिन, महारानी किशोरी देवी गर्ल्स स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, मेलबोर्न सेकेंडरी स्कूल, सेठ तोलाराम बाफना स्कूल आदि विद्यालयों के विद्यार्थी लोक गीत, नृत्य व देशभक्ति भाव से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक संध्या की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित दर्शकों की तालियों से रंगमंच गूंज उठा।
डूंगर काॅलेज में भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 14 अगस्त। राजकीय डूँगर महाविद्यालय, बीकानेर में बुधवार को ’’भारत छोड़ो आन्दोलन’’ की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आन्दोलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सेशन जज लीलाधर स्वामी, विशिष्ठ अतिथि बी.एस.एफ के पूर्व कमांडर कानसिंह तथा प्रोफेसर रविन्द्र कुलश्रेष्ठ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्रिगेडियर जगमाल सिंह ने की। प्रारम्भ में सह-अकादमिक प्रभारी डाॅ. शालिनी मूलचंदानी ने अतिथियों का स्वागत किया। तदुपरान्त डाॅ. नन्दिता सिंघवी ने मंगलाचरण किया तथा विषय प्रवर्तन किया। मुख्य अतिथि माननीय लीलाधर स्वामी ने भारत छोडो आन्दोलन की पृष्ठभूमि तथा तात्कालिक परिस्थितियों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि रविन्द्र कुलश्रेष्ठ ने भारत छोडो आन्दोलन से जुड़े हुए अपने संस्मरण सुनाए तथा गांधी जी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व ब्रिगेडियर जगमाल सिंह ने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों से देश सेवा और देशप्रेम का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देेवेन्द्र सिंह ने, द्वितीय स्थान भवानी तथा तृतीय स्थान पुनीत सोनी ने प्राप्त किया। देशभक्ति गान प्रतियोगिता मंे प्रथम स्थान अजय बारूपाल तथा कल्पित देपावत, द्वितीय स्थान सुमन सिद्ध तथा कोमल देपावत तथा तृतीय स्थान उषा चैधरी, पूर्वा गुर्जर ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में टीम ’अ’ में सत्यनारायण और बाबूलाल प्रथम तथा टीम ’द’ में राजेन्द्र राजपुरोहित तथा विकास ओझा द्वितीय तथा ’स’ में ममता चैधरी और सुनीता जाखड़ तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम अंकित गोयल, द्वितीय देवेन्द्र सिंह शेखावत और भवानी सिंह राठौड़ तथा तृतीय स्थान पर गज्जुदान चारण रहे। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केशव सोलंकी तथा राजकुमार सुथार ने ,द्वितीय स्थान विनय कुमार ने तथा तृतीय स्थान जसवंत सिंह ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डाॅ. राजनारायण व्यास, डाॅ. सनीता गोयल, डाॅ. प्रेरणा माहेश्वरी, डाॅ. नरेन्द्र कुमार, डाॅ महेन्द्र सोलंकी, डाॅ. सुधा सिंह, श्री ओमप्रकाश आदि थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नन्दिता सिघंवी एवं एन.एस.एस प्रभारी डाॅ. एस.एन जाटोलिया ने किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...