twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
सरजमीं कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों मे उत्साह
देशभक्ति के विषय हेतु महिलाऐं भी कर रही है प्रचार प्रसार
बीकानेर, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय एमएम ग्राउण्ड मे बीकानेर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित होने वाले देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक संध्या को लेकर शहर मे विशेष उत्साह बन रहा है।
मीडिया प्रभारी आनन्द आचार्य ने बताया कि बीकानेर फाउण्डेशन की प्रचार प्रसार ईकाई द्वारा लगातार अलग अलग स्थलों पर जाकर इसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी के तहत हर्षोल्लाव तालाब पर चले सावण महाअभिषेक व लगातार बनाये जा रहे पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के दौरान महिलाओं ने भी भक्तों के बीच सरजमीं कार्यक्रम का प्रचार.प्रसार किया। इस प्रचार प्रसार मे इंदु हर्ष , सब इंस्पेक्टर अभय कमांड श्रीमती पिंकी श्रीमती दुर्गा देवी उपाध्याय और श्री कृष्णा श्रीमती हंसपाल ने सरजमी पोस्टर जारी करते हुए सभी को आमंत्रण दिया।
प्रातः कालीन अवसर पर लक्ष्मीनाथ दर्शनार्थियों व मंदिर परिसर के उद्यान क्षेत्र मे सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम कच्छावा के संयोजन मे डाॅ अमित पुरोहित, बुलाकि हर्ष, भुवनेश पुरोहित, राहुल व्यास, पिन्टु राठी द्वारा आंमत्रण सभा रखी गई।
पंडित श्रवण महाराज के द्वारा व्यास बगीची मे चल रहे हे शिव अभिषेक के दौरान भी बड़ी संख्या मे महिलाओं ईश्वर के साथ देशभक्ति के इस कार्यक्रम के तहत हर वेदी के पास राष्ट्रीय झंडा व सरजमी कार्यक्रम का पोस्टर लगाया हुआ है।
इससे एक दिन पूर्व नत्थुसर गेट होते हुए शहर भर मे तिरंगा यात्रा भी निकाली जिसमे डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ आमजन को कार्यक्रम मे आने का न्योता दिया।
अत्याधुनिक लाइट एण्ड साउण्ड के बीच होने वाले इस भव्य सांस्कृतिक संध्या मे सौ से अधिक कलाकार लाइव व स्क्रीन डिस्पले पर अपनी प्रस्तुतिया देगें। कार्यक्रम हेतु विराट् मंच तैयार होना शुरू हो गया है जिसका आकर्षण भी देखते ही बनता है। एम एम गांउण्ड की दीवारों को शहीदों के रंगीन छाया चित्रों से सुसज्जित किया गया है।
आयोजन को अन्तिम रूप देने के लिय फाण्डेशन के सचिव कमल कल्ला, भरत थानवी, मनोज व्यास, विरेन्द्र किराडू, कोलकाता प्रवासी स्वयं प्रकाश पुरोहित, डी पी पच्चीसिया, राउण्ड टाउन टेबल, बीकानेर कोचिंग एसोसियेशन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की।
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...