पर्यटकों के नगर-भ्रमण मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क, अंधेरी गलियों को कहा जा रहा "हैरिटेज रूट" / हेरिटेज रूट संरक्षण अभियान / टूटी सड़क व लाइट की समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पर्यटकों के नगर-भ्रमण मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क, अंधेरी गलियों को कहा जा रहा "हैरिटेज रूट"
हेरिटेज रूट संरक्षण अभियान, टूटी सड़क व लाइट की समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
बीकानेर । गोलछा खजांची मोहल्ला विकास समिति के तत्वावधान मे हेरिटेज रूट की निरंतर हो रही अनदेखी से परेशान होकर हेरिटेज रूट के बाशिंदे हेरिटेज रूट संरक्षण अभियान के अंतर्गत ज़िला कलेक्टर कुमार पाल गौतम से मिले।
समिति के सचिव विशाल गोलछा ने बताया कि कलक्टर को विश्वविख्यात रामपुरिया हवेली व अन्य हवेलियों से सजा हेरीटेज रुट पर वर्षपर्यंत पर्यटकों का तांता लगा रहता है वहाँ पर टूटी हुई सड़क , बंद पड़ी लाइट , फैली हुई गंदगी के बारे में जानकारी दी। उनसे निवेदन किया कि इन सभी समस्याओं का समाधान तुरंत कराया जाए ।
विशाल गोलछा ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व बड़ी राशि की लागत से बनी यह सड़क मात्र कुछ रुपये खर्च से सही हो सकती है पर प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात पर जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया व कहा जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।उस के बाद समस्या को लेकर समिति के सदस्य नगर विकास न्यास के सचिव श्रीमती सुनीता जी चौधरी के पास भी गए उन्होंने भी तुरंत कार्यवाही करने का आस्वासन दिया । समिति के अध्यक्ष श्री विजय चंद सेठिया ने बताया कि अगर प्रशासन इन सभी समस्याओं को तुरंत सही नही करते है तो इस अभियान मे और तेज गति लाई जाएगी। इस दौरान हेरिटेज रूट के निवासी व पूर्व पार्षद धर्मवीर नाहटा, श्याम जी आचार्य, बाबूलाल जी गोलछा, सम्भु भादानी, प्रमोद खजांची, सत्य नारायण आचार्य, विक्रम गोलछा, भुवनेश आचार्य, अशोक सेठिया, नितिन बुच्चा,रविन्द्र सिंघवी, कुशल दुग्गड़ , आदि उपस्थित थे।










यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...