आजादी के दीवानों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, हमें अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए - फन्ना बाबू
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर 15 अगस्त 2019। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल परिसर में 73वां स्वतंत्रता
दिवस समारोह मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू मुख्य संरक्षक बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल कल्ला (कान्नू महाराज) और कन्हैयालाल बोथरा ने मिलकर झंडारोहण किया । राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। झंडारोहण के बाद शिवरतन अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताते हुए कहा कि भारत माता के सैंकड़ों सपूतों के बलिदान से हमें यह पर्व मनाने का अवसर मिला है। यह अवसर भारत की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करने का है। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया, हमें अपने कर्तव्यों की अनुपालना कर उन वीरों के प्रति सम्मान प्रकट करना चाहिए। कन्हैयालाल कल्ला ने कहा कि देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना होगा । कन्हैयालाल बोथरा ने आये हुए अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल जी बोथरा ने किया ।आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ नरपत सिंह सेठिया विष्णु पुरी रवि पुरोहित ईश्वरचंद बोथरा हेतराम गौड़ श्रीलाल व्यास विनोद भोजक घनश्याम लखाणी महावीर सिंह चारण मक्खनलाल अग्रवाल जनक हर्ष सोनूराज आसुदानी वेदप्रकाश अग्रवाल रोहित कच्छावा रिषभ बोथरा संतोकचंद्र मुसरफ राजेश गोयल रतनलाल सोमाणी महेंद्र अग्रवाल शांतिलाल अग्रवाल राजेंद्र डीडवानिया रविंद्र जोशी संतोष कुमार बांठिया मौजूद थे ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...