रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय को 20 पंखे भेंट
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय को 20 पंखे भेंट
बीकानेर, 15 अगस्त के दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस देश के हर व्यक्ति के लिए बेहद महत्व रखता है| पुरे देश की भांति रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन भी हर वर्ष इसे सेवा के प्रकल्प के साथ मनाता है| ये कहना था कार्यक्रम संयोजक गिरिराज जोशी का| उन्होंने कहा की इस वर्ष का ध्वजारोहण समारोह क्लब सदस्य द्वारा राजकीय शहीद मेजर पूरण सिंह फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनाकर खुद को गर्वित महसूस कर रहे है|
सचिव ऋषि आचार्य ने बताया की क्लब के सदस्यों ने अध्यापको व विद्यालय में पढ़ रहे छात्रो के साथ सुबह 7 बजे झंडारोहण कर समारोह की शुरुआत की। छात्रो को समारोह के दौरान महावीर रांका व विद्यालय प्रधानाचार्य जागृति पुरोहित द्वारा उनके विभिन्न क्षेत्रो में हुई उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया| इस अवसर पर रोटरी मिडटाउन के सभी सदस्यों द्वारा स्थानीय फ़ोर्ट स्कूल की प्रधानाचार्य को विद्यालय में उपयोग हेतु बीस छत पंखे भेटं किये गए।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी मिडटाउन के सम्मानित सदस्य व पूर्व यू.आई.टी.चेयरमैन महावीर रांका द्वारा विद्यालय के प्रांगन में क्लब द्वारा एक जल मंदिर निर्माण की घोषणा की गयी| क्लब अध्यक्ष तुलसीराम जाजडा ने कहा की वे जल्द ही इस पर कार्य प्राम्भ कर देंगे, इस जल मंदिर का निर्माण शाला प्रांगन में राजीव गाँधी मार्ग पर खुलने वाले गेट के पास किया जाएगा जिससे विद्यालय के छात्रो के साथ बाहर की तरफ आम आम जन भी लाभान्वित होगे|
विद्यालय प्रधानाचार्य जागृति पुरोहित ने रोटरी मिडटाउन को शाला में पंखे भेटं करने व प्रांगन में जल मंदिर निर्माण की घोषणा करने के लिए अपना आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गुलाब सोनी, क्लब सदस्य श्रीलाल चांडक, घनश्याम रामावत, पवन महनोत, हेमंत कुमार शर्मा, भगवती प्रसाद सोनी, वीरेन्द्र आर्य, गजेन्द्र जाजडा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे। कार्यक्रम का संचालन संजय शाखंला ने किया|






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...