खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
बालिकाओं की फीस देकर मनाया स्थापना दिवस
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बालिकाओं की फीस देकर मनाया स्थापना दिवस
बीकानेर, 10 अगस्त। सेवर्स स्क्वाॅयर्स संस्था ने शनिवार को पांच बच्चियों की स्कूल फीस देकर अपना पांचवा स्थापना दिवस मनाया। अध्यक्ष विजय प्रकाश बाफना ने बताया कि इंदिरा काॅलोनी स्थित गृह विज्ञान बाल माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत पांच जरुरतमंद बालिकाओं की पूरे सत्र की शुल्क प्रधानाचार्य अमरीक सिंह को सौंपी गई। इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस अभिषेक सुराणा मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के इस कार्य को अनुकरणीय बताया तथा कहा कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था के ऐसे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। बाफना ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान नितेश मारु, हितेश मारु, मिलाप चोपड़ा, विपुल भूरा, महेश मुंधड़ा, सौरव बागड़ी, महावीर मारू, उमेश जोशी, मयंक सेठिया, दिनेश उपाध्याय, कपिल बहड़ आदि मौजूद रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...