बीकानेर मंडल पर समारोह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर मंडल पर समारोह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
बीकानेर मंडल पर स्थानीय रेलवे ग्राउंड में आज 73 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में बीकानेर मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रेलकर्मियों ने विगत वर्षों में एकजुट होकर टीम के रूप सराहनीय कार्य किया है। मंडल पर पिछले एक वर्ष में यात्री सुविधाओं के विकास और विस्तार के साथ-साथ कई नई रेलगाडियों का परिचालन शुरु किया गया है । इस वर्ष जुलाई माह तक ट्रेनों के संचालन में 88.2 प्रतिशत समयपालन प्राप्त कर उत्तर पश्चिम रेलवे भारतीय रेलों में प्रथम स्थान पर है और बड़े हर्ष की बात है कि बीकानेर मंडल पर समयपालन इस वर्ष 95 प्रतिशत रहा है। मंडल के कई खंडों पर विद्युतिकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा कई खंडों पर यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक मंडल पर कुल 505 किमी ट्रैक विद्युतिकृत किया जा चुका है।

हमने अपने कार्य स्तर में सुधार कर बेहतर परिणाम प्राप्त किये हैं जिसे और अधिक उंचाई देकर मंडल को बुलंदियों पर पहुंचाना है। उन्होंने रेलकर्मियों के परिजनों का भी विशेष धन्यवाद किया जो रेलकर्मियों के लिए उचित कार्यशील माहौल का निर्माण करते हैं तथा सदैव बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित करते हैं। उन्होंने इस बात का विशेष उल्लेख किया कि रेल संचालन में संरक्षा को हमने सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर उपस्थित रेलकर्मियों का आव्हान किया कि ‘‘ आइए हम सब संकल्प लें कि आज भारतीय रेल ने जो विकास की राह पकड़ी है, उसे नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने के लिये समर्पित होकर कार्य करेंगे।’’
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा रेल परिवार के बच्चों के लिए खेल-कूद गतिविधियों का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक तथा उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती वंदना श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक तथा उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर मंडल की अध्यक्षा ने मंडल रेल चिकित्सालय में भर्त्ती रेलकर्मियों तथा उनके परिवार के मरीजों का कुशल क्षेम पूछा तथा उन्हें फल वितरित किए।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...