“आचार्य श्री तुलसी की अनुपम देन - ज्ञानशाला: संस्कारों के जागरण की शाला” विषयक व्याख्यान, मुनिवृंद के सान्निध्य में ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को होगा
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर
“आचार्य श्री तुलसी की अनुपम देन - ज्ञानशाला: संस्कारों के जागरण की शाला” विषयक व्याख्यान, मुनिवृंद के सान्निध्य में ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव 18 अगस्त को होगा
गंगाशहर । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव
18 अगस्त 2019 रविवार को आयोजित किया जाएगा। ज्ञानशाला समिति के संयोजक रतन छलाणी ने बताया कि यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण के अंतर्गत आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान में प्रातः 09ः00 बजे मुनिश्री मणिलालजी, मुनिश्री सुमतिकुमारजी के सान्निध्य में आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला उद्योग केन्द्र कोटा के महाप्रबन्धक राजेन्द्र सेठिया को आमंत्रित किया गया है। वे “आचार्य श्री तुलसी की अनुपम देन - ज्ञानशाला: संस्कारों के जागरण की शाला” विषय पर संबोधित करेगें। इस अवसर पर ज्ञानशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा ’तुलसी-महाप्रज्ञ’ लघु नाटिका का मंचन किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव के दूसरे चरण मं सांय 7ः45 बजे से तेरापंथ भवन में मुनिश्री सुमति कुमार के सान्निध्य में “सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों, प्रशिक्षिकाओं, कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...