खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नालन्दा में करूणा क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह
सकारात्मक रहें ।
संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
नालन्दा में करूणा क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह
बीकानेर। शुक्रवार को नालन्दा पब्लिक सी सै स्कूल में करूणा क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकारिणी में प्रतिभा पंचारिया को अध्यक्ष, प्रियंका छंगाणी उपाध्यक्ष, फेजान गौरी कोषाध्यक्ष, आलोक हर्ष को सचिव, दौलतराम को प्रचार मंत्री, गोपाल व्यास को संगठन मंत्री, केशव आचार्य, सुषमा आचार्य व रागिनी यादव को पर्यावरण मंत्री, अंकित व्यास को सांस्कृतिक मंत्री तथा पुलकित हर्ष को मीडिया प्रभारी एवं यष्टिका आचार्य को शाहाकार प्रभारी नियुक्त किया गया है।
करूणा क्लब के बीकानेर के शैक्षणिक प्रभारी घनश्याम साध ने छात्रों को जीवों के प्रति दया भाव रखने पर्यावरण का संरक्षण करने व माता-पिता के चरण स्पर्श करने धरती माता को रोजाना उठते ही प्रणाम करने की बात बताते हुए उनकी सार्थकता से बच्चों को अवगत भी कराया।
शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने शाला की पिछले 20 वर्षो से करूणा क्लब की उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराया व बच्चों को एक पेड़ लगाकर उसे सहेजने की बात का संकल्प दिलाया।
नव गठित कार्यकारिणी को शपथ शाला प्राचार्य राजेश रंगा तथा घनश्याम साध ने दिलाई।
शाला के करूणा क्षेत्र में विशेष उपब्धि अर्जित करने वाले राष्ट्र स्तर पर दयावान अवार्ड से सम्मानित छात्र मोनू ओझा को सम्मानित किया गया। शाला के ही राष्ट्रीय स्तर पर दयावान अवॉर्ड प्राप्त छात्र अंकित व्यास, लवलिना बजाज के कार्यो की सराहना करते हुए उनकी कहानी उनकी जुबानी सुनाकर छात्रों को करूणा क्लब की गतिविधियों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर शाला के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष श्रीमदन मोहन व्यास, जितेन्द्र शर्मा, मीनाक्षी जोशी, प्रियंका व्यास, उमेश सिंह चौहान, आदि उपस्थित थे। संचालन करूणा क्लब के प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने किया तथा सभी का आभार आशीष रंगा ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...