स0प0 मेडिकल कॉलेज का 6 दशकीय समारोह- प्रथम बेच के गोल्ड मेडलिस्ट डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का अमृत महोत्सव अभिनंदन
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर 14 अगस्त । स0 प0 मेडिकल कॉलेज स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स0प0 मेडिकल कॉलेज क्लब इंटरनेशनल, इंडियन मेडिकल असोसिएशन, मेडिसन विभाग द्वारा स्वन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कॉलेज के प्रथम बेच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का "अमृत महोत्सव" अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अति0 प्राचार्य डॉ0 लियाकत अली ने कहा कि डॉ0 सुलेमानी बीकानेर मेडिसन के भीष्म पितामह है । पी0बी0एम0 अधीक्षक डॉ0 पी0 के0 बेरीवाल, डॉ0 मोहम्मद साबिर, डॉ0 एच0 एस0 कस्वां, डॉ0 धनपत कस्वां ने सुलेमानी को अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया । डॉ0 बी0 के गुप्ता ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया । डॉ0 एस0 एन0 हर्ष डॉ0 आशीष जोशी, डॉ0 स्वाति, डॉ0 सुनीता, डॉ0 सुशील फ्लोदिया, डॉ0 रतनलाल रांका, डॉ0 टी0 डी0 अग्रवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ0 संजय कोचर ने कहा कि डॉ सुलेमानी की सेवाएं बहुआयामी है ।डॉ0 सुलेमानी कॉलेज के प्रथम बेच के विद्यार्थी, गोल्ड मेडलिस्ट ओर सांस्कृतिक सचिव, प्रोफेसर मेडिसन रहे है । डॉ0 सुलेमानी कॉलेज में प्रथम बेच मीट, तीन दशकीय समारोह, चार दशकीय समारोह के आयोजन सचिव रहे है तथा स0प0 मेडिकल कॉलेज क्लब इंटरनेशनल के चेयरमेन के रूप में कॉलेज के विकास में सक्रिय रहे । कॉलेज की 60 वर्षीय विकास यात्रा से जुड़े डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी राजस्थान मेडिकल टीचर्स असोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रहे ।
कार्यक्रम में डॉ0 सुलेमानी ने कॉलेज की 60 वर्षीय विकास यात्रा की स्मृतियां साझा करते हुए पूरी दुनिया मे कार्यरत कॉलेज परिवार के चिकित्सकों से कॉलेज का 6 दशकीय उत्सव में शामिल होने या अपने शहर अपने परिवार में मनाने का आव्हान किया है ।
कार्यक्रम में प्रथम बेच के डॉ कर्नल मोहनलाल व्यास, डॉ0 एस0 सी0 माथुर, डॉ0 वी0 बी0 कालरा, डॉ0 रूपम कालरा,डॉ0 बाघ सिँह, डॉ0 एक0 एस0 कस्वां, डॉ0 धनपत कोचर डॉ0 सोहिनी कोचर, डॉ0 बी0के0 गुप्ता ने डॉ सुलेमानी की चिकित्सा सेवाओ को प्रेरनदायक बताया ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...