स्वतंत्रता दिवस पर शिवनगर की 41 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
स्वतंत्रता दिवस पर शिवनगर की 41 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान..
बीकानेर..स्कूल राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवनगर में 73वा स्वतंत्रता दिवस जश्न ए आजादी के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी मोहरसिंह सलावद ने बताया कि इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
भामाशाह बैंक प्रबंधक होत सिंह भाटी एवं विद्यालय कि और से सत्र 20181-9 में कक्षा एक से 12 तक उत्कृष्ट परिणाम वाले 41 छात्रों को प्रशस्ति पत्र,मेडल एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशनसिंह राजपुरोहित,भामाशाह भैरूसिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री अनुज अनेजा ने की।कार्यक्रम में अभिभावक एवं ग्रामीण सहित समस्त शाला स्टाफ मौजूद रहा। मंच संचालन गोवर्धन लाल ने किया।















यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...