पश्चिम में अफगानिस्तान, आजके पाकिस्तान, पाक गुलाम कश्मीर से लेकर पूर्व में नेपाल, भूटान म्यांमार तक तथा उत्तर में अक्साई चीन, तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक फैला हुआ था..., हिंदू जागरण मंच ने अखंड भारत दिवस मनाया
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
पश्चिम में अफगानिस्तान, आजके पाकिस्तान, पाक गुलाम कश्मीर से लेकर पूर्व में नेपाल, भूटान म्यांमार तक तथा उत्तर में अक्साई चीन, तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक फैला हुआ था..., हिंदू जागरण मंच ने अखंड भारत दिवस मनाया
बीकानेर। हिन्दू जागरण मंच के नयाशहर नगर इकाई द्वारा अखण्ड भारत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम गोकुल सर्किल के पास स्थित यशोदा भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घेवरचन्द जोशी, मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत जी व कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रान्त संयोजक जेठानन्द व्यास थे। इस अवसर पर प्रशान्त जी ने अखण्ड भारत के बारे मंे व्याख्यान दिया। उन्होनें बताया कि आज से कई वर्षों पूर्व हिन्दू राजाओं का सम्पूर्ण आर्यावर्त जम्बू द्वीप पर शासन होता था, जो पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पाक गुलाम कश्मीर से लेकर पूर्व में नेपाल, भूटान म्यांमार तक तथा उत्तर में अक्साई चीन, तिब्बत से लेकर दक्षिण में श्रीलंका तक फैला हुआ था। कांलांतर में आपसी फूट व गलतियों के कारण यह हिमालय से हिंद महासागर तक छोटा सा जमीन का टुकड़ा रह गया है। इसीलिए हमें फिर से अखण्ड भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर जेठानन्द व्यास ने कहा कि धारा 370 हटने से ये संकेत मिलता है कि हम अखण्ड भारत की तरफ और अग्रसर हो रहे है। इसके पश्चात् सभी ने प्राचीन भारत के अखण्ड स्वरूप को विश्व में पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया। महानगर महामंत्री बजरंग तंवर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन विनोद सेन ने किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...