खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर।
15.08.19 से 14.09.19 तक गोगामेड़ी मेला स्पेशल रेलसेवा
बीकानेर । गोगामेड़ी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा दिनांक 15.08.19 से 14.09.19 तक 5 जोड़ी गोगामेड़ी मेला स्पेशल का संचालन किया जा रहा है।
1. गाडी संख्या 04785/04786, रेवाड़ी-गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल का संचालन दिनांक 20.08.19 से 25.08.19 तक (06 ट्रिप) किया जाएगा। इस रेलसेवा में 10 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
2. गाडी संख्या 04787/04788, रेवाड़ी-गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल का संचालन दिनांक 20.08.19 से 25.08.19 तक (06 ट्रिप) किया जाएगा। इस रेलसेवा में 10 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बें होगें।
3. गाडी संख्या 04789/04790, सादुलपुर-रेवाडी-सादुलपुर मेला स्पेशल का संचालन दिनांक 16.08.19 से 30.08.19 तक (15 ट्रिप) किया जाएगा। इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बें होगें।
4. गाडी संख्या 04791/04792, रेवाडी-सादुलपुर-रेवाड़ी मेला स्पेशल का संचालन दिनांक 20.08.19 से 25.08.19 तक (06 ट्रिप) किया जाएगा। इस रेलसेवा में 17 डिब्बें होगें।
5. गाडी संख्या 04793/04794, सादुलपुर-गोगामेड़ी-सादुलपुर मेला स्पेशल का संचालन दिनांक 18.08.19 से 26.08.19 तक (09 ट्रिप) किया जाएगा। इस रेलसेवा में 11 डिब्बें होगें।
नोटः- गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार दिनांक 17.08.19 से 25.08.19 तक सादुलपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी तथा गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली दिनांक 18.08.19 से 26.08.19 तक हिसार-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 04785, रेवाड़ी – गोगामेड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल प्रतिदिन रेवाड़ी से 06.20 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर आगमन 08.45 बजे एवं 09.15 बजे प्रस्थान करते हुए 11.00 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04786, गोगामेड़ी – रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल गोगामेड़ी से 11.30 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर आगमन 13.00 बजे एवं 13.30 बजे प्रस्थान करते हुए 16.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
गाडी संख्या 04787, रेवाड़ी – गोगामेड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल प्रतिदिन रेवाड़ी से 17.00 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर आगमन 20.00 बजे एवं 20.30 बजे प्रस्थान करते हुए 22.00 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04788, गोगामेड़ी – रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल गोगामेड़ी से 22.30 बजे रवाना होकर सादुलपुर स्टेशन पर आगमन 00.15 बजे एवं 00.40 बजे प्रस्थान करते हुए 03.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
गाडी संख्या 04789, सादुलपुर – रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल प्रतिदिन सादुलपुर से 22.35 बजे रवाना होकर 00.45 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04790, रेवाड़ी – सादुलपुर एक्सप्रेस मेला स्पेशल रेवाड़ी से 02.05 बजे रवाना होकर 04.45 बजे सादुलपुर पहुंचेगी।
गाडी संख्या 04791, रेवाड़ी – सादुलपुर एक्सप्रेस मेला स्पेशल प्रतिदिन रेवाड़ी से 22.55 बजे रवाना होकर 01.10 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04792, सादुलपुर – रेवाड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल सादुलपुर से 01.40 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 54315 रेवाड़ी- हिसार सवारी गाड़ी जो सादुलपुर 23.37 बजे पहुँचेगी, यही रैक गाडी संख्या 04793, सादुलपुर- गोगामेड़ी एक्सप्रेस मेला स्पेशल बनकर प्रतिदिन सादुलपुर से 00.20 बजे रवाना होकर 02.00 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इस प्रकार गाड़ी सं. 54315 सादुलपुर से हिसार के मध्य दिनांक 17.08.19 से 25.08.19 तक आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54310 हिसार – सादुलपुर के मध्य दिनांक 18.08.19 से 26.08.19 तक आंशिक रद्द रहेगी तथा गाड़ी सं. 04794, गोगामेड़ी - सादुलपुर एक्सप्रेस मेला स्पेशल गोगामेड़ी से 03.15 बजे रवाना होकर 05.00 बजे सादुलपुर पहुँचेगी तथा सादुलपुर से 05.30 बजे रवाना होकर गाड़ी सं. 54310 के रुप में 12.20 बजे दिल्ली पहुँचेगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...