खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
14वी वर्ल्ड एजुकेशन समिट में राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भंवर सिंह भाटी को वर्ल्ड एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड दिया गया
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
14वी वर्ल्ड एजुकेशन समिट में राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भंवर सिंह भाटी को वर्ल्ड एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड दिया गया
नई दिल्ली/ जयपुर, 10 अगस्त।
नई दिल्ली में आयोजित 14वी वर्ल्ड एजुकेशन समिट में राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री भंवर सिंह भाटी को वर्ल्ड एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड राजस्थान में उनके नेतृत्व में हो रहे विभिन्न विभिन्न नवाचारों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री स्वयं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। राजस्थान को कॉलेज एजुकेशन में बेस्ट इनोवेशन एंड स्किल इनिशिएटिव के लिए भी अवार्ड दिया गया।
इस कार्यक्रम के दूसरे दिन उद्घाटन सत्र में भाटी ने बोलते हुए कहा की देश और राज्य को ऐसी शिक्षा और शिक्षक की आवश्यकता है जो समाज के हितसाधक हो और युवा शक्ति का मार्गदर्शन कर सके। उन्होंने नई शिक्षा नीति को राज्य में लागू करने से पूर्व केंद्र सरकार को राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधन के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्यों को उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना एवम उनके मानदंडों सुनिश्चित करने की स्वायत्तता होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने गुणात्मक शिक्षा के हर संभव प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया एवं इसे बदलते आर्थिक एवं वैश्विक परिदृश्य में महत्वपूर्ण बताया।
भाटी ने राजस्थान में उच्च शिक्षा में किये गए प्रयोगात्मक नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओ के भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है। छात्रों के लिए कॉलेज शिक्षा के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की फ्री सुविधा, राज्य में खेककूद गतिविधियों को सभी कॉलेजेज में मिशन मोड़ में आयोजित करवाना, लड़कियों को संस्थानों में भयमुक्त, सुरक्षित एव स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को हर संभव निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवा रही है। छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा की सुविधा के साथ राजस्थान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साक्षात कर रहा है।
इस कार्यक्रम में राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव वैभव गालरिया, कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में मंत्री ने राजस्थान में तीसरे हायर एजुकेशन एंड एच आर कॉन्क्लेव के नवम्बर में आयोजन की घोषणा की और सभी कॉरपोरेट एवं एजेंसीज को जयपुर की इस इवेंट के लिए आमंत्रित करते हुए इसके पोस्टर का विमोचन किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...