खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
कुक कम हेल्पर का मानदेय 1320 रुपए से बढ़ाकर प्रतिमाह 10 हजार करने की मांग
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कुक कम हेल्पर का मानदेय 1320 रुपए से बढ़ाकर प्रतिमाह 10 हजार करने की मांग.. बीकानेर...मिड डे मिल आयुक्तालय जयपुर की ओर से राज्य के सरकारी स्कूलों में बच्चों के एमडीएम (मिड डे मिल) बनाने वाले कुक कम हेल्पर का मानदेय प्रतिमाह 1320 रुपए से 10 हजार प्रतिमाह करने की मांग को लेकर राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को पत्र लिखा है। सलावद ने पत्र में बताया है कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन एवं मध्य कालीन आदि अवकाशों में कुक कम हेल्पर को प्रतिमाह मिलने वाली राशि 1320 में से कटौती कर ली जाती है । एक शिक्षण सत्र में वर्तमान में एक कुक कम हेल्पर को 13200 रुपए भुगतान करने का आदेश है।इसके हिसाब से एक कुक कम हेल्पर को प्रतिदिन मात्र 36.16 रुपए मिलते है। राज्य के अधिकांश सरकारी स्कूलों में कुक कम हेल्पर महिला है। कुक कम हेल्पर भोजन बनाने के साथ साथ भंडार की साफ सफाई एवं बच्चों को भोजन वितरण का कार्य करते है जिसमें चार पांच घंटे का समय लग जाता है। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में राज्य के किसी राजकीय विभाग में एक दैनिक श्रमिक को इतने कम भुगतान काम करने का उदाहरण आपको नहीं मिलेगा। इस प्रकार से प्रतिदिन 36 रुपए में किसी भी व्यक्ति का जीवन यापन होना संभव नहीं है।इसलिए राज्य में एमडीएम योजना के अंतर्गत कार्यरत कुक कम हेल्परों का न्यूनतम प्रतिमाह वेतन 10 हजार रूपए किए जाए । इस मांग को लेकर संघ की ओर से 3 जून को निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई इसलिए इस मांग को जल्द ही पुरा करने की मांग की है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...