खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
स0प0 मेडिकल कॉलेज का 6 दशकीय समारोह का आगाज़- प्रथम बेच के डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का अमृत महोत्सव 14 अगस्त को
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर 11 अगस्त । स0 प0 मेडिकल कॉलेज स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स0प0 मेडिकल कॉलेज क्लब इंटरनेशनल, इंडियन मेडिकल असोसिएशन, मेडिसन विभाग द्वारा स्वन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को मेडिकल कोलेज में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी का "अमृत महोत्सव" अभिनंदन किया जाएगा । डॉ0 सुलेमानी कॉलेज की 60 वर्षीय स्मृतियां साझा करेंगे ।
डॉ0 सुलेमानी कॉलेज के प्रथम बेच के विद्यार्थी, गोल्ड मेडलिस्ट ओर सांस्कृतिक सचिव, प्रोफेसर मेडिसन रहे है । डॉ0 सुलेमानी कॉलेज में प्रथम बेच मीट, तीन दशकीय समारोह, चार दशकीय समारोह के आयोजन सचिव रहे है तथा स0प0 मेडिकल कॉलेज क्लब इंटरनेशनल के चेयरमेन के रूप में कॉलेज के विकास में सक्रिय रहे ।
डॉ0 सुलेमानी पदमश्री अल्लाह जिलाई बाई मांड गायकी संस्थान के प्रबंध निदेशक, अल्लाह जिलाई बाई मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में गत 26 वर्षों से बीकानेर में मांड समारोह का आयोजन कर रहे है ।
कॉलेज की 60 वर्षीय विकास यात्रा से जुड़े डॉ0 अज़ीज़ अहमद सुलेमानी राजस्थान मेडिकल टीचर्स असोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रहे डॉ0 सुलेमानी ने पूरी दुनिया मे कार्यरत कॉलेज परिवार के चिकित्सकों से कॉलेज का 6 दशकीय उत्सव में शामिल होने या अपने शहर अपने परिवार में मनाने का आव्हान किया है ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...