सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
युगपक्ष 21 जुलाई 2019
आईएनआईएफडी गुरुकुल : मॉडलिंग और डिजायनिंग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, प्रतिभाओं को आगे लाना हमारा काम - रेशु माथुर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏
युगपक्ष 21 जुलाई 2019
आईएनआईएफडी गुरुकुल : मॉडलिंग और डिजायनिंग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, प्रतिभाओं को आगे लाना हमारा काम - रेशु माथुर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
आईएनआईएफडी गुरुकुल : मॉडलिंग और डिजायनिंग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, प्रतिभाओं को आगे लाना हमारा काम - रेशु माथुर
वार्षिकाेत्सव में किया प्रतिभा प्रदर्शन, मिला प्रोत्साहन
बीकानेर| खुले पार्क-पांडाल के ऊपर से झांक रहे आसमान में हल्की बदली छाई थी और मंद बयार में गूंजती संगीत-लहरियां के बीच कला-रसिकों की अनवरत करतल ध्वनि रैम्प पर अदाएं बिखेरते कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रही थी। ऐसा समां बंधा था लॉयन्स क्लब भवन शार्दुल गंज में। अवसर था फैशन डिजायनिंग संस्थान अाईएनअाईएफडी गुरुकुल बीकानेर का प्रथम वार्षिकाेत्सव समाराेह का। समारोह के दौरान संस्थान के प्रतिभावान कलाकारों और अतिथियों ( तकरीबन 35 ) का सम्मान किया गया। संस्थान निदेशक रेशु माथुर ने आरंभ में संस्था का और उपलब्धियां हासिल कर बीकानेर को गौरवान्वित करने वाले कलाकारों का परिचय करवाया । उन्होंने कहा कि मॉडलिंग और डिजायनिंग के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और प्रतिभाओं को आगे लाना हमारा काम है । वक्ताओं ने फैशन डिजायनिंग के क्षेत्र में हाे रहे नवीन अायामाें की जानकारी दी । कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। रवि माथुर और सहयोगियों ने समारोह आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संचालन करते हुए ज्योति प्रकाश रंगा ने बीकानेर-कला क्षेत्र में रेशु माथुर द्वारा नए आयाम स्थापित करने वाली संस्था अाईएनअाईएफडी गुरुकुल का सफलतापूर्वक संचालन करना कलाकारों के लिए संभावनाओं के द्वार खोलने सराहनीय नवाचार बताया ।
अाईएन आई एफडी गुरुकुल की छात्राओं ने जोधपुर में आयोजित फैशन डिजायनिंग के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से सराहना हासिल की। शिविर के दौरान फैशन डिजायनर अनुज शर्मा ने छात्राओं को फैशन डिजायन के टिप्स देते हुए बटन मसाला तकनीक का प्रशिक्षण दिया था। सुरभि राठौड़ के नेतृत्व में शिविर के दौरान सुशीला, लक्ष्मी, वंदना ने प्रशिक्षण लेकर इस तकनीक के माध्यम से सुई-धागे का प्रयोग किए बिना ड्रेस बनाना सीखा। इस तकनीक के प्रशिक्षण से शहर में संस्था की ओर से युवाओं को लाभान्वित किया जाता रहेगा। - रवि माथुर
बीकानेर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कलाधर्मियों, फोटोग्राफर्स में फैशन इण्डस्ट्री के प्रति कुछ भ्रान्तियां और आधी अधूरी जानकारी के कारण यहां के प्रतिभाशाली युवा एवं गृहिणियां अपनी भरपूर क्षमता और उच्चतम योग्यता के बावजूद अपने कैरियर की ऊंचाईयों तक नही पहुंच पाते हैं। इसी के दृष्टिगत आईनिफ्ड गुरुकुल का प्रयास है कि प्रतिभाओं को मंच मिले। - रेशु माथुर
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️













यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...