सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
सुयश : उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल को समस्त जोनल रेलवे में प्रथम स्थान
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल को समस्त जोनल रेलवे में प्रथम स्थान
उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल को उत्तर रेलवे के अम्बाला में आयोजित 64वें रेल सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2019 में रेल मेला प्रदर्शनी में समस्त जोनल रेलवे में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसार 64वें वार्षिक रेल राष्ट्रीय समारोह 2019 के दौरान अम्बाला में आयोजित प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे के समस्त जोनल रेलवे ने भाग लिया, जिसमें भारतीय रेल की गौरवपूर्ण इतिहास, प्रयासों व नवप्रवर्तनों, नई तकनीकी दक्षता सहित विकास, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की झलक को मनमोहक रूप से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल राजस्थानी संस्कृति को दर्शाती हुई लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें विभिन्न मॉडल तथा आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ रेलवे की यात्रा को भी दर्शाया गया साथ ही मण्डलों में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किये गये नवाचारों व अपनाई गई अत्याधुनिक तकनीकी को अपनी स्टॉल में प्रदर्शित किया। उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शकों का आवागमन रहा तथा उन्होनें उत्तर पश्चिम रेलवे की यात्रा की सराहना की। उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल पर प्रदर्शित मदों तथा मॉडल व लोगों के आकर्षण को देखते हुये सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भी इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्टॉल पर राजस्थानी संस्कृति की झलक तथा राजस्थानी साफा (पगडी) का विशेष आकर्षण रहा।
समारोह के समापन के अवसर पर प्रदर्शनी में पुरस्कारों की भी घोषणा की गई, जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे को समस्त जोनल रेलवे में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
समस्त जोनल रेलवे का पुरस्कार श्री टी.पी. सिंह, महाप्रबंधक-उत्तर रेलवे/उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रदान किया गया, इसी श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे को प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर और जोधपुर मण्डल की सांस्कृतिक टीम को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सुश्री अर्चना जोशी, अपर महाप्रबंधक-उत्तर रेलवे सहित रेल अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...