सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
आइसीएआर के शीतकालीन प्रशिक्षण शिविर: बीकानेर में जुटेंगे देशभर के कृषि वैज्ञानिक
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️

बीकानेर, 16 जुलाई। देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के विभिन्न केन्द्रों के कृषि वैज्ञानिक आगामी सितम्बर और नवंबर में बीकानेर में रहेंगे। ये कृषि वैज्ञानिक, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले शीतकालीन प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेंगे।
कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि आइसीएआर द्वारा क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के तहत देशभर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों का कलैण्डर जारी किया गया है। इसके अनुसार कुल 61 शिविर आयोजित होंगे। इनमें से दो एसकेआरएयू को आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सितम्बर में आयोजित होने वाले ‘डिजिटल न्यूर्टीगेशन फोर रिसोर्सेज कंजर्वेशन इन एरिड एग्रो इको सिस्टम’ विषयक शिविर के पाठ्यक्रम प्रभारी डाॅ. वाई. सुदर्शन होंगे। वहीं नवंबर में होने वाले ‘हाई-टेक एप्रोचेज फोर प्रोडक्शन एंड वेल्यू एडीशन आॅफ हाॅर्टिकल्चरल क्राॅप्स इन एरिड एंड सेमी-एरिड रीजंस’ विषयक दूसरे शिविर का पाठ्यक्रम प्रभारी डाॅ. राजेन्द्र सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। इक्कीस-इक्कीस दिन के इन प्रशिक्षण शिविरों में भारत के कृषि विश्वविद्यालयों के एसिसटेंट और एसोसिएसेट प्रोफेसर तथा आइसीएआर के कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...