सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
आचार्य भिक्षु आगम वेता थे
गंगाशहर । तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु का जन्मोत्सव एवं बोधि दिवस समारोह मुनिश्री सुमति कुमार के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। मुनिश्री आदित्यकुमार ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने सत्य के लिए क्रान्ति की जिससे तेरापंथ की स्थापना हुई। मुनिश्री देवार्यकुमार ने इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि आचार्य भिक्षु आगमवेता थे। मुनिश्री सुमति कुमार ने आचार्य भिक्षु के जन्म से तेरापंथ की स्थापना की पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आचार्य भिक्षु ने राजनगर के श्रावकों के सामने आगम को सत्य रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ किशोर मण्डल द्वारा “तेरापंथ भाग्य विधाता, नव जागृति के निर्माता” गीत से किया। मुनिश्री ने बताया कि 16 जुलाई को तेरापंथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें प्रातः रैली, प्रवचन एवं सायं धम्म जागरण का आयोजन होगा। समारोह में आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथ सभा के पदाधिकारीगण, किशोर मण्डल व महिला मण्डल की सदस्याएं व श्रावक, श्राविका समाज उपस्थित हुआ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...