सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
बागड़ी अस्पताल नोखा में ट्रोमा सेन्टर शुरू हो
नोखा । राज्य विधानसभा में आज चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज सदन के माध्यम से सरकार को क्षेत्र की चिकित्सा-व्यवस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगो से अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र नोखा के तहसील मुख्यालय स्थित मांगीलाल बागड़ी राजकीय रेफरल चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना करने , रक्तकोष व सोनोग्राफी जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने, चिकित्सालय में गायनोकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) चिकित्सक सहित सभी रिक्त पद भरने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने विधानसभा क्षेत्र नोखा में स्थित आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कक्कू व जांगलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग की । विधायक बिश्नोई ने कहा कि आम आदमी तक उपचार की व्यवस्था पहुंचे, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना चाहिए ।
श्री बिश्नोई ने नोखा विधानसभा क्षेत्र में भवनविहीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण व उप-स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पदों को भरने की पुरजोर तरीके से मांग की ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...