सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
तेजी से होगा सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प,
कायाकल्प कार्यक्रम व अवार्ड के सन्दर्भ में जिला स्तरीय कार्यशाला
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
दिनांक: 13 जुलाई, 2019
तेजी से होगा सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प
कायाकल्प कार्यक्रम व अवार्ड के सन्दर्भ में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
खसरा-रुबैला के लिए हो रहा कम्युनिकेशन प्लान तैयार
बीकानेर। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले रोगियों को प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं-सफाई मिल सकेगी, नियमित सफाई के साथ वार्डो में टॉयलेट भी चमकते नजर आएं। इसके लिए सरकार द्वारा कायाकल्प कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत शनिवार को शिविका मैरिज गार्डेन, जयपुर रोड़ के सभागार में जिला स्तरीय अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न खण्डों के बीसीएमओ, बीपीएम, सीएचसी, पीएचसी व यूपीएचसी प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सा संस्थानों का स्वच्छता को प्रोत्साहन और संक्रमण नियंत्रण करते हुए उच्च मानदंडों पर सेवाओं-सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर 2014 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किया गया जिसमें सभी सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई को बढावा देने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसके तहत मई 2015 से राजकीय चिकित्सालयों में कायाकल्प कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई, स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के लिये पुरस्कार देने की एक राष्ट्रीय पहल आरंभ की गई। उन्होंने जिले के अधिकाधिक अस्पतालों को कायाकल्प कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तर पर पुरस्कार दिलाने की अपील की। अधिकाधिक संस्थानों को 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए और जो चिकित्सा संस्थान कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार का एनक्यूएएस प्रमाण पत्र हासिल करने का लक्ष्य दिया गया।
मुख्य प्रशिक्षक हेल्थ मेनेजर प्रबल कुमार ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल का रखरखाव, सैनिटेशन एंड हाइजीन, अपशिष्ट निस्तारण (बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट), संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विस व हाइजीन प्रमोशन के 6 बिन्दुओं के आधार पर अस्पतालों का निरीक्षण किया जावेगा और 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले संस्थानों को नकद पुरस्कार मिलेंगे।
मिलेंगे प्रोत्साहन पुरस्कार
डीपीएम सुशील कुमार ने बताया कि इस पुरस्कार योजना में जिस अस्पताल में सबसे बेहतर सुविधाए-सफाई होंगी और जो प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहेगा उसे राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प प्रमाण पत्र के साथ-साथ 50 लाख रूपये तथा दूसरे स्थान पर रहने वाले जिला अस्पताल को बीस लाख रूपये दिए जाते हैं। प्रथम उपजिला या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 15 लाख एवं 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले प्रत्येक आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 2 लाख रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। इसके अतिरिक्त नकद सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान के माइक्रोप्लान पर मंथन
कार्यक्रम के दौरान मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान की समीक्षा की गई जिसमे प्रचार प्रसार के लिए बनाए गये कम्युनिकेशन प्लान को सही करने के लिए वर्कशॉप की गई। यूनिसेफ के प्रतिनिधि फिरोज खान ने नियमित टीकाकरण के लिए भी कम्युनिकेशन प्लान बनाने पर जोर दिया जिससे मीजल्स रुबेला प्रोग्राम व नियमित टीकाकरण के लिए जन जागरूकता व इसके महत्व को समुदाय को समझाया जा सके।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...