सच्चाई पढ़ें ।सकारात्मक रहें ।संभावनाएं तलाशें ।🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एग्रोफूड पार्क के लिए 500 बीघा भूमि आरक्षित
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर,18 जुलाई। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम बताया कि नगर विकास न्यास ने जोहड़बीड में 500 बीघा भूमि एग्रोफूड पार्क के लिए आरक्षित की है। इस क्षेत्र की सड़क और रेल से कनेक्टिविटी है। उन्हांेने नगर विकास न्यास के सचिव से कहा कि रीको से तकनीकी जानकारी लेकर,इसे विकसित करें।
जिला कलक्टर गुरूवार को जिला स्तरीय औद्योगिकी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया और कहा कि स्थानीय उद्यमियों को फूड,एग्रो व वूलन उद्योग के साथ-साथ सर्विस सैक्टर में उद्योग लगाने चाहिए। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने सौर ऊर्जा सेक्टर की जानकारी देते हुए कहा कि सौलर और सर्विस सेक्टर में स्थानीय उद्यमियों को ज्यादा-ज्यादा भागीदारी निभानी चाहिए। उन्हांेने जोधपुर का उदाहरण देते हुए कहा कि पीजीसीएल ने जोधपुर में 750 व 450 केवी के सौलर प्लांट लगाए है,जिन्हे नेशनल ग्रिड से जोड़ दिया गया है। बीकानरे में सौर ऊर्जा सेक्टर में भी बहुत संभावना है। साथ ही उन्होंने काॅलसेन्टर सर्विस में भी आगे आने का उद्यमियों से कहा।
जिला कलक्टर ने उद्यमियों द्वारा जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर रीको के वरिष्ठ प्रबंधक को निर्देश दिए कि नापासर,श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन किया जाए। अगली बैठक में इस आशय के प्रस्ताव रखा जाए। उन्होंने कहा कि दंतौर में पीओपी उद्योग का विकास हो,इसके लिए रीको अलग से औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमि का चयन करें। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ पीओपी इकाईयां ही लगाई जायेगी। उन्होंने तिलम संघ में रीको की 21 एकड़ भूमि का उपयोग नहीं होने पर कहा कि इसमें लघु इकाईयां लगाने के प्रस्ताव जयपुर में विभागीय उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।
गौतम ने शहर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा अतिक्रमणों के बारे में जानकारी ली और कहा कि रानी बाजार औद्योगिक इकाईयों के आस-पास के अतिक्रणों को हटाया जाए। रीको इस संबंध में तुरन्त कार्यवाही करे। उन्होंने नापासर औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित अनाज मण्डी में दुकानों के आवंटन पर कहा कि इस संबंध में संयुक्त निदेशक कृषि विपणनन बोर्ड से दुकान आवंटन के लिए विज्ञप्ति जारी करवाने के लिए लिखा जायेगा।
जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश दिए कि वह अपनी जमीन का कैटलाॅग तैयार करें,जिससे उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन की साइड का पता चल सके। उन्होंने करणी औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल की मांग पर कहा कि नगर विकास न्यास की 50 बीघा भूमि पूगल रोड पर है,यूआईटी अस्पताल के लिए भूमि देने के प्रस्ताव तैयार करें।
जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया और सभी औद्योगिक संघों के पदाधिकारियों से कहा कि अपनी इकाईयों और आस-पास सघन वृक्षारोपण किया जाए। इस कार्य में आमजन को भी शामिल किया जाए।
जिला कलक्टर ने शिव वैली में फायर स्टेशन स्थापित करवाने पर वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक रीको,यूआईटी सचिव व नगर निगम को उचित स्थान चिन्हित कर,प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र की महा प्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने जिले में औद्योगिक इकाईयों का प्रगति विवरण तथा उनकी समस्याओं की जानकारी दी।
बैठक में वूलन एसोसियेशन संघ के अध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रीटमेन्ट प्लांट (सीइटीपी) के प्रस्ताव संघ तैयार कर लिए है,जिसे एमएसएमई जयपुर के पास भिजवाएं जाए। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को बीकानेर मंे राजस्थान फाउण्डेशन का एक बड़ा आयोजन होगा,जिसमें बीकानेर अप्रवासी भाग लेंगे। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी.पचीसिया ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई,अवैध कब्जों का मामला रखा।
बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गवांडे,भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिषेक सुराणा,नगर विकास न्यास सचिव सुश्री सुनीता चैधरी,रीको,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,पानी-बिजली के अधिकारी तथा बीछवाल औद्योगिक संघ के उपाध्यक्ष पवन चाण्डक,लघु संघ के नारायण बिहाणी,खारा औद्योगिक संघ के अध्यक्ष पुखराज गोदारा व श्रीडंूगरगढ़ उद्योग संघ के अध्यक्ष भंवर लाल साहरण आदि उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 खबर :- ✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...