राजस्थान में सबसे कम समय में Silver Play Button पाने वाला चैनल बना ख़बर अपडेट
बीकानेर. बीकानेर के पत्रकार सुमित शर्मा के यूट्यूब चैनल 'ख़बर अपडेट' ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है. सिर्फ 7 महीनों में उनके डिजिटल न्यूज चैनल को YouTube ने सिल्वर प्ले बटन से नवाजा है. इसी के साथ 'ख़बर अपडेट' राजस्थान में सबसे कम समय में यह खिताब पाने वाला पहला न्यूज चैनल बन गया है.
सुमित शर्मा ने अपने डिजिटल न्यूज चैनल 'ख़बर अपडेट' की शुरुआत विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की थी. 10 महीनों में उनके चैनल पर 1 लाख 65 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए और अब तक इस चैनल को क़रीब 3 करोड़ 50 लाख लोग देख चुके हैं.
'ख़बर अपडेट' की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, राजस्थान विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव की ख़बरों को लाखों लोगों ने देखा.उनके चैनल की कई खबरें मिलियंस में देखी गयी हैं। न्यूज़ नेशन में लंबे समय तक काम करने के बाद सुमित अब पूरी तरह से डिजिटल मीडिया से जुड़ चुके हैं. वो दिल्ली में मीडिया हाउस चलाते हैं. साथ ही उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल की कई डॉक्यूमेंट्रीज भी बनाई हैं. वो समय-समय पर डिजिटल मीडिया और वीडियो मेकिंग वर्कशॉप्स भी आयोजित करते रहते हैं.
यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...