खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें
Khabron Me Bikaner 🎤
पीबीएम अस्पताल से प्रसूताओं को घर तक छोड़ने में एम्बुलेंस में एक साथ 4-4 प्रसूताओं को ले जाने की शिकायत पर जिला कलक्टर गौतम ने अधीक्षक पीबीएम से कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करे निस्तारण -गौतम
बीकानेर,12 जून। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने सतर्कता और जन सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै। सतर्कता समिति के समक्ष कुल 50 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 19 का परिवादियों और अधिकारियों से जानकारी लेकर निस्तारण कर दिया गया।
राजीव गांधी सेवा केन्द्र में बुधवार को जिला जन अभाव अभियोग निराकरण सतर्कता समिति की बैठक और जन सुनवाई में गौतम ने आमजन के अभाव-अभियोग सुने और जिले के उपखण्ड मुख्यालयों पर बैठे अधिकारियों से वीसी के माध्यम से सवाल जबाव किए। उन्होंने उपखण्ड व विकास अधिकारियों को हिदायत दी कि उनके पास पहुंचने वाले परिवादियों के साथ गंभीरता बरतें और संवेदनशील होकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। जन सुनवाई में आमजन मनरेगा में भुगतान, गांवों में अतिक्रमण, रास्ता रोकने ,श्रम विभाग तथा पानी-बिजली की समस्या लेकर पहुंचे। साथ ही बीकानेर शहर में सीवरेज और सफाई, पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए जिला कलक्टर के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किए।
पीबीएम अस्पताल से प्रसूताओं को घर तक छोड़ने में एम्बुलेंस में एक साथ 4-4 प्रसूताओं को ले जाने की शिकायत पर जिला कलक्टर गौतम ने अधीक्षक पीबीएम से कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीबीएम की जो शिकायते मिलें, उनका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोग का उपचार करने के लिए जरूरी है कि उसके मर्ज को पकड़ा जाए। इसलिए पीबीएम प्रशासन अस्पताल की कमियों को चिन्हित करें और उन्हें दूर करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से जो कार्य संपादित हो रहें है, उनकी नियमिति माॅनिटरिंग की जाए।
नगर विकास न्यास में कुछ पट्टो की फाइल नहीं मिलने के मामले में उन्होंने कहा कि अनुभागवार फाईलों की जांच की जाए। जिस अनुभाग में फाइल नहीं मिल रही है, उनकी पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश नगर विकास न्यास की सचिव को दिए। नोखा तहसील में मनरेगा में कम मजदूरी मिलने की जांच अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) से करवाई जायेगी और उपखण्ड अधिकारी नोखा को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने नोखा नगर पालिका क्षेत्र, मनरेगा के कार्यों की जांच करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बीठनोक में ग्राम पंचायत द्वारा फर्जी पट्टे दिए जाने की जांच करवाने और शिकायत सही पाये जाने पर फर्जी पट्टे निरस्त करने के निर्देश जिला कलक्टर ने दिए। खाजूवाला की 13 कजेडी में रास्ता रोकने के प्रकरण में उन्होंने उपखण्ड अधिकारी खाजूवाला को इसकी जांच के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जिले में स्थित सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में सुरक्षा मानकों की पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। नोखा शहर के नवलीगेट रेलवे क्रोसिंग पर ट्रैफिक व्यवस्था सही करवाने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्होंने शैरूवाला की पुरानी आबादी में एक सप्ताह में लाइट व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डांडूसर में जमाबंदी के अनुसार गिरदावरी तहरीर के निर्देश दिए। जमाबंदी की जांच सटलमेंट, राजस्व और नगर विकास न्यास की संयुक्त टीम बनाकर करवाई जायेगी। उन्होंने मजदूर हिताधिकरी की सामान्य मुत्यु दावा 2016 से पेण्डिंग के मामले में श्रम अधिकारी को पीड़ित से आज ही आॅनलाइन आवेदन करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के पेण्डिंग मामलों की जांच उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिक से करवाने के निर्देश दिए। ग्राम शेरेरां की शमशान भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाकर सीमाज्ञान के प्रकरण में उन्होंने अतिक्रमण चिन्हित होने पर उसे हटाने के निर्देश दिए।
नगर विकास न्यास द्वारा फर्जी पट्टे की जांच करवाने व विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की शिकायत पर उन्होंने कहा कि शिकायत सही पाये जाने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी। इसके लिए उन्होंने न्यास सचिव को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने विराटनगर, ज्ञानदीप, डिफेंस काॅलोनी, भवानी नगर, मरूधर विस्तार काॅलोनी एवं हेतनगर में आधारभूत सुविधा दिए जाने के प्रकरण में नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश दिए कि इन काॅलोनियों में जो रिजर्व प्लाॅट हैं, उनकी नीलामी करवाई जाए। गांव तेजरासर में गंदे पानी की निकासी और सीवर लाइन डालने के मामले में संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ग्राम नाथूसर में 28 नवम्बर 2016 को फर्जी ग्राम सभा करके प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम काटे जाने के मामले में उन्होंने शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित का नाम प्रधामंत्री आवास योजना में जोड़ने के निर्देश दिए। सरपंच ग्राम पंचायत हंसेरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में षडयंत्र कर राजकीय धन का गबन, रिकार्ड दस्तावेजों में हेराफेरी करने की शिकायत पर उन्होंने शिकायतकर्ता से बात कर प्रकरण की जांच करवाने के लिए कहा। इस पर बताया गया कि सरपंच को अपदस्त करने के लिए संभागीय आयुक्त को प्रकरण भेजा गया है।
जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त प्रदीप के.गवांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, न्यास सचिव सुनीता चैधरी, डीएसओ यशवन्त भाकर, पीबीएम अधीक्षक डाॅ.पी.के.बैरवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.देवेन्द्र चैधरी, अधीक्षण अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दीपक बंसल, सहायक निदेशक(लोक सेवाएं) सबीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
खबर :-
✍️
🙏

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...